निगम आयुक्त अमित कुमार ने बताया कि फीडिंग स्पॉट चिन्हित करने की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। जल्द अलग-अलग सेक्टरों में अधिकृत स्थानों की सूची जारी की जाएगी। उन्होंने कहा कि यह पूरी व्यवस्था सुप्रीम कोर्ट के दिशा-निर्देशों के अनुसार की जा रही है। निगम एक अत्याधुनिक डॉग शेल्टर बनाएगा। यहां एनीमल बर्थ कंट्रोल (एबीसी), एंटी-रेबीज वैक्सीनेशन (एआरवी), पुनर्वास और बीमार कुत्तों की देखभाल जैसी सुविधाएं मिलेंगी।
स्कूलों में तय होंगे नोडल अधिकारी
प्रशासन ने सभी स्कूलों, कॉलेजों और विश्वविद्यालयों को अपने-अपने कैंपस में नोडल अधिकारी नियुक्त करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही संस्थानों को चहारदीवारी पूरी करने, साफ-सफाई रखने और कचरा खुले में न छोड़ने के लिए कहा गया है ताकि कुत्तों का कैंपस में प्रवेश रोका जा सके।