फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक साथ्ा जुटेंगे लेखक, ब्लागर्स, साहित्यकार और सीईओ

Wed, 11 Dec 2013 09:26 AM IST
अमर उजाला, पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन
अपने शहर में पहली बार युवा साहित्यकार, ब्लॉगर्स, लेखक, स्टाइलिस्ट और कुछ अग्रणी कंपनी के सीईओ एक साथ होंगे।
विज्ञापन


15 दिसंबर को सेक्टर-चार स्थित सतलुज पब्लिक स्कूल में आयोजित होने वाले ‘पंचकूला लिट फेस्ट-2013’ में ये प्रतिभाएं शिरकत कर अपने विचार साझा करेंगी।

लेखन की दुनिया को युवा कैसे खुद के जीवन से जोड़ते हैं और इसका क्या प्रभाव है। किस तरह की कहानियां, लेखन या साहित्य पसंद की जा रही हैं और किनकी तलाश है, सभी पहलुओं पर विशेषज्ञ अपनी राय देंगे।

र्यूमर ग्रुप इंडिया की ओर से युवा प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के लिए स्टोरी टेलिंग और कुछ नया करने की दिशा में पहल करने वालों को भी शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन


कार्यक्रम का उद्घाटन नगर निगम की मेयर उपिन्दर अहलूवालिया करेंगी। इसके बाद अलग-अलग सत्रों में मशहूर रंगकर्मी पद्मश्री नीलम मान सिंह, एचसीएस और लेखक विवेक अत्रे, ब्लॉगर्स और स्टाइलिस्ट अपने अनुभव साझा करेंगे। 
विज्ञापन


शाम के वक्त पद्मश्री सरकार अंजुम द्वारा यंग ऑथर्स क्लब का उद्घाटन किया जाएगा। शाम को ही संगीतमय प्रस्तुति के साथ कार्यक्रम का समापन होगा। इस दौरान फ्यूजन बैंड आयत की ओर से लाइव परफॉरमेंस भी दी जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें