नगर निगम मेयर चुनाव को बस कुछ ही दिन बचे हैं। अभी तक किसी भी पार्टी ने अपने उम्मीदवार के नाम घोषित नहीं किए हैं। इस बार मेयर पद रिजर्व कैटेगिरी के लिए आरक्षित है।
ऐसे में मुकाबला भाजपा बनाम कांग्रेस से ज्यादा कांग्रेस बनाम कांग्रेस होता दिख रहा है। भाजपा के पास तो केवल एक ही पार्षद रतिंदर रत्तू रिजर्व कैटेगिरी से है जबकि कांग्रेस के पास तीन नाम हैं।
हरफूलचंद कल्याण, सतीश कैंथ और शीला देवी ये तीनों रिजर्व कैटेगिरी के पार्षद हैं। हर कोई अंदरखाते अपनी-अपनी राजनीति में लगे हुए हैं।
रोचक बात है कि तीनों ही इस समय बंसल के चंडीगढ़ लौटने के इंतजार में हैं। बंसल के आने के बाद ही किसी उम्मीदवार का नाम फाइनल हो पाएगा।
14 दिसंबर को सेक्टर-49 के कम्यूनिटी सेंटर के उद्घाटन के लिए बंसल चंडीगढ़ आ रहे हैं।