फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh: बेअंत सिंह मेमोरियल में बनेगा ऑडिटोरियम व कन्वेंशन सेंटर, आधा-आधा खर्च उठाएंगे पंजाब-चंडीगढ़

Wed, 28 Dec 2022 10:49 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

सेक्टर-42 का बेअंत सिंह मेमोरियल 12 एकड़ जमीन पर बना है। यहां पर एक बड़ा पुस्तकालय भवन, ओपन एयर थिएटर है। इसके अलावा यहां एक मीडिया केंद्र था, जिसे कैफेटेरिया के रूप में बदला जा रहा है। यहां 9 एकड़ जमीन पर आधुनिक सांस्कृतिक केंद्र विकसित किया जाना है।
विज्ञापन
बेअंत सिंह मेमोरियल कांप्लेक्स पहुंचे प्रशासक बनवारीलाल पुरोहित। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंडीगढ़ के सेक्टर-42 स्थित सरदार बेअंत सिंह मेमोरियल कांप्लेक्स को पिछले कई साल से विकसित करने का प्रयास किया जा रहा है लेकिन अब तक कई काम अधूरे हैं। पंजाब के राज्यपाल व चंडीगढ़ के प्रशासक बनवारीलाल पुरोहित ने सलाहकार धर्मपाल व अन्य अधिकारियों के साथ मेमोरियल का दौरा किया। उन्होंने काम में देरी पर नाराजगी जताई। इसके साथ ही ऑडिटोरियम और कन्वेंशन सेंटर के डिजाइन को मंजूरी दे दी।

विज्ञापन


बेअंत सिंह मेमोरियल को दिल्ली स्थित इंडिया इंटरनेशनल सेंटर की तर्ज पर बनाने के लिए चंडीगढ़ ने 12 करोड़ जारी किए हैं, जबकि पंजाब सरकार ने 10 करोड़ दिए हैं। एक गवर्निंग काउंसिल बनाई गई है, जिसके प्रमुख पंजाब के राज्यपाल और चंडीगढ़ के प्रशासक खुद हैं। उनके अलावा इसमें पंजाब के मुख्यमंत्री, उनके वरिष्ठ अधिकारी, प्रशासक के सलाहकार व अन्य अधिकारी शामिल हैं। प्रोजेक्ट को सिरे चढ़ाने के लिए एक एग्जीक्यूटिव कमेटी भी बनाई गई है, जिसमें प्रशासक के सलाहकार चेयरमैन हैं और पंजाब के वित्त सचिव, सेक्रेटरी टू सीएम आदि सदस्य हैं।
 
मंगलवार के दौरे के बाद सलाहकार धर्मपाल ने बताया कि मेमोरियल को अपग्रेड किया जाएगा। वहां पर सांस्कृतिक व खेल जैसी गतिविधियां शुरू की जाएंगी। गवर्निंग बॉडी के बायलॉज में संशोधन किया गया है, जिसे कमेटी ने मंजूरी दे दी है। इसके अलावा वहां एक ऑडिटोरियम और कन्वेंशन सेंटर बनाया जाएगा। प्रशासक ने इसके डिजाइन को मंजूरी दे दी। अब एस्टीमेट बनेंगे और जो भी राशि तय होगी उसका आधा खर्च पंजाब और आधा चंडीगढ़ देगा। सलाहकार ने बताया कि कांप्लेक्स में होने वाले आयोजनों को देखने के लिए इंडिया इंटरनेशनल सेंटर मैनेजमेंट काउंसिल भी बनाई गई है।
विज्ञापन


बनेगा क्लब, सदस्यता के लिए तय होंगे नियम
कांप्लेक्स का एक क्लब बनाने की भी तैयारी है, जिसके सदस्य चंडीगढ़ और पंजाब के वरिष्ठ अधिकारी, जज, सेना के पूर्व अधिकारी व अन्य होंगे। सलाहकार धर्मपाल ने बताया कि सदस्य बनने के लिए लोग आवेदन कर सकेंगे। हालांकि मेंबरशिप ड्राइव को शुरू करने से पहले प्रशासन मेमोरियल को विकसित करेगा। इसके सदस्य कौन-कौन बन सकेंगे, इसके लिए प्रशासन की तरफ से मापदंड तय किए जा रहे हैं।

12 एकड़ में बना है बेअंत सिंह मेमोरियल
सेक्टर-42 का बेअंत सिंह मेमोरियल 12 एकड़ जमीन पर बना है। यहां पर एक बड़ा पुस्तकालय भवन, ओपन एयर थिएटर है। इसके अलावा यहां एक मीडिया केंद्र था, जिसे कैफेटेरिया के रूप में बदला जा रहा है। यहां 9 एकड़ जमीन पर आधुनिक सांस्कृतिक केंद्र विकसित किया जाना है। इस जमीन पर संस्कृति को और विस्तार दिया जाएगा। केंद्र में कॉन्फ्रेंस, कार्यशाला, सांस्कृतिक प्रस्तुति, खाने-पीने का स्थल और पुस्तकालय जैसी सुविधाएं होंगी। गौरतलब है कि पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह की याद में यह मेमोरियल बनाया गया था।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें