चंडीगढ़। बचे हुए 14 शराब ठेकों की नीलामी 25 मार्च को होगी। एल-2/एल-14ए लाइसेंस के लिए ऑनलाइन निविदाएं आमंत्रित की गई हैं। ये लाइसेंस 1 अप्रैल 2026 से 31 मार्च 2027 तक प्रभावी रहेंगे।
शहर में कुल 14 लाइसेंसिंग यूनिट्स बचे हैं। प्रत्येक यूनिट में भारतीय निर्मित विदेशी शराब (आईएमएफएल), आयातित शराब और देसी शराब की बिक्री की जा सकेगी। सभी यूनिट्स के लिए अलग-अलग ई-टेंडर आमंत्रित किए गए हैं। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 25 मार्च सुबह 11 बजे तक निर्धारित की गई है। तकनीकी बोलियां 25 मार्च को दोपहर 12 बजे के बाद खोली जाएंगी। वित्तीय बोलियां उसी दिन दोपहर 2 बजे एक्साइज एवं टैक्सेशन विभाग सेक्टर-17 स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल में खोली जाएंगी।