फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा, सुनहरे भविष्य की चाहत में उमड़े युवा

Sun, 05 Nov 2017 06:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा
विज्ञापन
अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से संचालित अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा-2017 रविवार को सेक्टर-44 स्थित ब्रिटिश स्कूल में कराई गई। परीक्षा में शामिल होने वाले विद्यार्थियों में गजब का उत्साह रहा। विद्यार्थियों के साथ-साथ उनके अभिभावक भी परीक्षा केंद्र पर पहुंचे। सभी ने इस परीक्षा को लेकर अमर उजाला को बधाई दी।
विज्ञापन


परीक्षा केंद्र पर सुबह आठ बजे ही विद्यार्थी पहुंचने शुरू हो गए थे। सुबह 9:30 बजे सभी के प्रवेश पत्र चेक कर उन्हें सीटिंग प्लान के अनुसार क्लास में बैठाया गया। सुबह 10 बजे पेपर शुरू हुआ। डेढ़ घंटे के पेपर में विद्यार्थियों से गणित और सामान्य ज्ञान समेत अन्य विषयों के प्रश्न पूछे गए थे, जिसका उन्होंने ओएमआर सीट पर जवाब दिया। परीक्षा में 87 विद्यार्थी शामिल हुए। कोई परीक्षा में पहली बार शामिल होकर बेहद उत्साहित था तो कोई दूसरी बार परीक्षा का हिस्सा बना। सभी ने निर्धारित समय तक अपना पेपर पूरा किया। गौरतलब है कि अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से कई वर्षों से मेधावियों को छात्रवृत्ति दी जा रही है। परीक्षा के माध्यम से विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा निखारने का अवसर भी मिलता है।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें