फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा में बैठे सैकड़ों विद्यार्थी, प्रश्न पत्र देख खिले चेहरे

Mon, 14 Oct 2019 09:22 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 5
amar ujala - फोटो : अमर उजाला
अमर उजाला फाउंडेशन द्वारा संचालित अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा-2019 के पहले चरण की परीक्षा रविवार को पंजाब विश्वविद्यालय स्थित अंकुर स्कूल में हुई। इस परीक्षा में सैकड़ों विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। 34 शहरों के 38 परीक्षा केंद्रों पर 9वीं से 12वीं कक्षा तक के 30 हजार से अधिक विद्यार्थी छात्रवृत्ति पाने के लिए परीक्षा में शामिल हुए।
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : अमर उजाला
 प्रश्नपत्र देखकर सभी विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे। कहा, पेपर इस बार आसान आया। रविवार को पीयू स्थित अंकुर स्कूल में स्कॉलरशिप एग्जाम देने सुबह नौ बजे से विद्यार्थी पहुंचने लगे। दस बजे तक परिसर में सैकड़ों विद्यार्थी एकत्रित हुए और रोल नंबर देखकर ठीक 10.30 बजे वह परीक्षा कक्षों में पहुंचे।
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : अमर उजाला
जैसे ही स्कॉलरशिप पेपर उनके सामने आया तो उनके चेहरे खिल उठे। उनके मुताबिक, इस बार पेपर उसी तरह आया जैसी तैयारी उन्होंने की थी। अंक इस बार अच्छे मिलने की संभावना है। परीक्षा में इतिहास, विज्ञान, गणित, अंग्रेजी, हिंदी आदि से जुड़े प्रश्न पूछे गए थे। प्रश्न घुमावदार नहीं होने के कारण छात्रों ने आसानी से निर्धारित समय तक हल कर दिए।

4 of 5
- फोटो : अमर उजाला
परीक्षा ठीक 12.30 बजे खत्म हुई। उसके बाद विद्यार्थियों ने बाहर आकर प्रश्नपत्र पर डिस्कशन किया और अंकों का अंदाजा लगाते हुए वह अपने घर चल दिए। परीक्षा की व्यवस्थाओं में अंकुर स्कूल स्टाफ का भी भरपूर सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : अमर उजाला
इन सेंटरों पर हुई परीक्षा
पहले चरण में कानपुर, बांदा, जालौन, इटावा, हरदोई, फर्रुखाबाद, आगरा, एटा, फिरोजाबाद, अलीगढ़, बरेली, लखीमपुर खीरी, चंडीगढ़, झांसी, ललितपुर, फैजाबाद, रामपुर, अमरोहा, हल्द्वानी, अल्मोड़ा, गाजीपुर, रॉबर्टगंज, रोहतक, रेवाड़ी, करनाल, हिसार, गाजियाबाद, फरीदाबाद, मेरठ, बिजनौर, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, धर्मशाला और मंडी में परीक्षा हुई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें