फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा में दिखा उत्साह, होनहारों को मिलेगी छात्रवृत्ति

Mon, 30 Oct 2017 09:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
विज्ञापन
Atul Maheshwari Scholarship Examination-2017
विज्ञापन
अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से संचालित अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा-2017 रविवार को शहर के सीआर कॉलेज ऑफ एजुकेशन में कराई गई। परीक्षा में शामिल होने वाले विद्यार्थियों में गजब का उत्साह रहा। विद्यार्थियों के साथ-साथ उनके अभिभावक भी परीक्षा केंद्र पर पहुंचे। सभी ने इस परीक्षा को लेकर अमर उजाला को बधाई दी।
विज्ञापन


दिल्ली रोड स्थित परीक्षा केंद्र पर सुबह आठ बजे ही विद्यार्थी पहुंचने शुरू हो गए थे। सुबह 9:30 बजे सभी के प्रवेश पत्र चेक कर उन्हें सीटिंग प्लान के अनुसार क्लास में बैठाया गया। सुबह 10 बजे पेपर शुरू हुआ। डेढ़ घंटे के पेपर में विद्यार्थियों से गणित और सामान्य ज्ञान समेत अन्य विषयों के प्रश्न पूछे गए थे, जिसका उन्होंने ओएमआर सीट पर जवाब दिया। परीक्षा में रोहतक, जींद, सोनीपत और झज्जर सहित कई जिलों के नौवीं से 12वीं तक के 168 विद्यार्थी शामिल हुए। कोई परीक्षा में पहली बार शामिल होकर बेहद उत्साहित था तो कोई दूसरी बार परीक्षा का हिस्सा बना। सभी ने निर्धारित समय तक अपना पेपर पूरा किया। रोहतक के अलावा करनाल और रेवाड़ी जिले में भी यह परीक्षा कराई गई, जबकि हिसार में पांच नवंबर को परीक्षा कराई जाएगी। गौरतलब है कि अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से कई वर्षों से मेधावियों को छात्रवृत्ति दी जा रही है। परीक्षा के माध्यम से विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा निखारने का अवसर भी मिलता है।

दूर-दराज से आए विद्यार्थियों के साथ पहुंचे अभिभावक 
परीक्षा के दौरान दूर-दराज से आने वाले विद्यार्थियों के साथ अभिभावक भी पहुंचे थे। अभिभावकों ने भी अमर उजाला की इस परीक्षा के बारे में विस्तार से जाना। जींद से आए रामेश्वर और सोनीपत से अपने बेटे के साथ आयी सुमन का कहना था कि अमर उजाला की यह पहल अच्छी है। इस परीक्षा से विद्यार्थियों को काफी कुछ जानने को मिलता है। गणित के साथ-साथ उनकी देश-विदेश में हो रही गतिविधियों के बारे में भी पता चलता है।
विज्ञापन

यह बोले बच्चे...

Atul Maheshwari Scholarship Examination-2017
यह बोले बच्चे...
- जींद के एसडी स्कूल की 11वीं की छात्रा मुस्कान का कहना है कि पहली बार इस परीक्षा में भाग लिया है। परीक्षा को लेकर पहले थोड़ा डर था, लेकिन पेपर काफी अच्छा हुआ है। यह एक अच्छी पहल है।
- बेरी के होली हाईस्कूल की 11वीं की छात्रा तनीषा का कहना है कि रजिस्ट्रेशन में थोड़ी समस्या आयी थी, लेकिन पेपर को लेकर काफी समय से तैयारी कर रही थी। पेपर के माध्यम से काफी नई जानकारी मिली है।
- बहादुरगढ़ के गर्वमेंट गर्ल्स स्कूल की छात्रा मुस्कान का कहना है कि ऐसी परीक्षा से खुद की क्षमता आंकने का मौका मिलता है। इससे पता चलता है कि प्रतियोगी परीक्षा में हम किस पायदान तक पहुंच सकते हैं।
- बहादुरगढ़ के गर्वमेंट गर्ल्स स्कूल की 11वीं की छात्रा कल्पना का कहना है कि पेपर में शुरूआत के कुछ प्रश्न कठिन था, लेकिन बाकी प्रश्न पत्र काफी अच्छा रहा। अमर उजाला के इस प्रयास से नई-नई जानकारी मिली है।
- ककराना के गर्वमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल के नौंवी के छात्र अंकित का कहना है कि पहले कभी इस परीक्षा में भाग नहीं लिया। परीक्षा के जरिए कंपटीटिव एग्जाम की प्रक्रिया का पता चला है, जो भविष्य में काम आएगा।
 
विज्ञापन

यह बोले बच्चे...

Atul Maheshwari Scholarship Examination-2017
यह बोले बच्चे...
- जींद के गर्वमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल के छात्र रवि का कहना है कि अभी तक अमर उजाला की इस परीक्षा के बारे में सुना था। परीक्षा देकर काफी अच्छा लग रहा है। इसके जरिए खुद की क्षमता को आंकने का अवसर मिला है।
- सोनीपत के सरगथल स्थित एसबीएस स्कूल के 12वीं के छात्र गौरव का कहना है कि परीक्षा को लेकर काफी उत्साहित था। रजिस्ट्रेशन करने के बाद से ही परीक्षा की तैयारी में लगा हुआ था। उम्मीद है कि अच्छे अंक जरूर मिलेंगे।
- जींद के जुलाना गांव निवासी 12वीं की छात्रा अंजू का कहना है कि अमर उजाला की इस परीक्षा का हिस्सा बनकर गर्व महसूस कर रही हूं। परीक्षा के माध्यम से खुद की प्रतिभा का पता चलता है। इसमें सभी को भाग लेना चाहिए।
- बहादुरगढ़ के गर्वमेंट गर्ल्स स्कूल की 12वीं की छात्रा मौसम का कहना है कि परीक्षा में गणित के साथ-साथ सामान्य ज्ञान के भी प्रश्न पूछे गए थे। इससे काफी जानकारी मिली है। समय-समय पर ऐसी परीक्षा होनी चाहिए।
- चरखी दादरी के महराना स्थित हरियाणा सीनियर सेकेंडरी स्कूल के 12वीं के छात्र पुनीत का कहना है कि वह पहली बार इस परीक्षा का हिस्सा बना था। खबरों के साथ-साथ इस तरह की परीक्षा कराकर अमर उजाला विद्यार्थियों के भविष्य को लेकर बेहतर कार्य कर रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें