अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से देश भर में अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा-2016 का आयोजन किया जा रहा है। चंडीगढ़ में 13 नवंबर को सेक्टर-27 ए स्थित मोतीराम आर्य सीनियर सेकेंडरी मॉडल स्कूल में परीक्षा सेंटर बनाया गया है। परीक्षा को लेकर लगातार विद्यार्थियों द्वारा हेल्पलाइन पर जानकारी ली जा रही है।
कुछ स्टूडेंट्स की ओर से एडमिट कार्ड नहीं मिलने की समस्या सामने आई है। जिन स्टूडेंट को अभी तक ऑनलाइन रोल नंबर नहीं मिला, वह अमर उजाला की वेबसाइट http://www.amarujala.com/atul-maheshwari-chhatravritti-2016 पर संपर्क कर सकते हैं। यहां से रोल नंबर और एडमिट कार्ड डाउनलोड किया जा सकेगा।
छात्रवृति परीक्षा चंडीगढ़ में सिर्फ सुबह के सत्र में 10 से दोपहर 1 बजे तक आयोजित की जाएगी। ट्राइसिटी से 399 विद्यार्थियों को परीक्षा के लिए योग्य पाया गया है। इस परीक्षा में 9वीं से 12वीं क्लास के स्टूडेंट ही हिस्सा लें सकते हैं। परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन फार्म जमा हुए थे। आवेदन करने वाले स्टूडेंट को एडमिट कार्ड भी ई-मेल पर ही भेजे जा चुके हैं। परीक्षार्थियों को अगर किसी भी तरह की समस्या आने पर अमर उजाला फाउंडेशन के नोएडा कार्यालय में फोन नंबर- 0120-4649136 और 0120-4694138 पर संपर्क कर सकते हैं।
उल्लेेखनीय है कि यह परीक्षा केवल वही विद्यार्थी दे सकते हैं, जो इस समय 9वीं से 12वीं तक पढ़ रहे हैं। परीक्षा में अव्वल आने वाले स्टूडेंट को छात्रवृति प्रदान की जाती है। मोतीराम स्कूल प्रिंसिपल सरोज सावंत का कहना है अमर उजाला की ओर से हर साल आयोजित स्कॉलरशिप परीक्षा से विद्यार्थियों को काफी फायदा मिलता है।
एडमिट कार्ड पर फोटो गलत होने पर परेशान न हों
परीक्षा देने वाले कई विद्यार्थियों और अभिभावकों के फोन आ रहे हैं कि फोटो की जगह मार्कशीट लग गई है या अन्य दस्तावेज की फोटो लगी हैं। एडमिट कार्ड में कोई भी दिक्कत हो तो घबराएं नहीं, अपने स्कूल का फोटो पहचान पत्र साथ लेकर जाएं और परीक्षा दें। विद्यार्थियों को इस बार परीक्षा केंद्र पर आधा घंटा पहले पहुंचना होगा।
दृष्टिहीन परीक्षार्थियों को मिलेगी राइटर की सुविधा
जिन सेंटरों में दृष्टिहीन विद्यार्थियों ने ऑन लाइन फार्म भरे हैं, वे अपने साथ राइटर लेकर आएं। राइटर उनसे एक कक्षा नीचे का होना चाहिए। राइटर अपने स्कूल का पहचान पत्र साथ लेकर आएं।