मोहाली। एयरफोर्स स्टेशन में एक व्यक्ति सुबह के समय दीवार चढ़कर अंदर घुसने की कोशिश करते हुए पकड़ा गया। आरोपी की पहचान किओम वासी देवघर (झारखंड) के रूप में हुई है। एयरपोर्ट पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। शिकायतकर्ता जगविंदर सिंह ग्रुप कैप्टन स्टेशन सिक्योरिटी अफसर एयरफोर्स स्टेशन चंडीगढ़ ने पुलिस को बताया कि छह अगस्त की सुबह छह बजे उक्त आरोपी गांव पभात वाली तरफ से दीवार चढ़कर गैर कानूनी तरीके से टेक्निकल एरिया एयरपोर्ट स्टेशन के अंदर घुस गया। आरोपी को तुरंत अंदर घुसने से पहले पकड़ लिया गया। जब आरोपी से पूछा गया कि वह यहां क्या करने आया है तो वह कोई भी जवाब नहीं दे सका और उसके पास कोई भी परमिशन लेटर भी नहीं था। वहीं, पुलिस अभी आरोपी से पूछताछ कर रही है कि वह किस लिए अंदर आया था। संवाद