फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बठिंडा: खनन का खुलासा करने पहुंचे शिअद के पूर्व विधायक का आरोप- जेसीबी मशीन से किया गया जानलेवा हमला

Sun, 27 Jun 2021 05:48 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)

सार

पंजाब के बठिंडा में पूर्व अकाली विधायक ने अपने ऊपर कथित जानलेवा हमले का आरोप लगाया। उनका कहना है कि खनन का खुलासा करने पहुंचे तो जेसीबी मशीन से हमला करने की कोशिश की गई और भागकर मैंने जान बचाई। उन्होंने पूरे मामले की मजिस्ट्रेट से जांच कराने की मांग की। 
विज्ञापन
पत्रकार वार्ता करते पूर्व अकाली विधायक। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोनियाना रोड पर बंद पड़े थर्मल में रेता निकाल रहे लोगों का खुलासा करने रविवार को थर्मल पहुंचे अकाली दल के पूर्व विधायक सरुप सिंगला पर जेसीबी मशीन से जानलेवा हमला किया गया। इस हमले के दौरान पूर्व विधायक ने भागकर अपनी जान बचाई। 

विज्ञापन


हमले के तुरंत बाद पुलिस को सूचित करने के बाद मीडिया से बात करते हुए पूर्व विधायक सिंगला ने बताया कि उन्हें पता चला था कि कुछ लोग कांग्रेस के नेताओं की शह पर थर्मल से अवैध रूप से रेता निकाल कर बाहर बेचा रहा है। उन्होंने बताया कि जैसे ही वो अपने साथियों समेत उक्त जगह पर पहुंचे तो जेसीबी मशीन चालक ने उन पर जानलेवा हमला करते हुए मशीन का अगला हिस्सा उन पर मारने का प्रयास किया। उन्होंने बताया कि भाग कर अपनी जान बचाई। 

सिंगला ने आरोप लगाया कि उन पर हमला करवाने के पीछे कांग्रेस सरकार के वित मंत्री मनप्रीत बादल के रिश्तेदार जोजो का हाथ है। उन्होंने मीडिया के माध्यम से मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर से मांग की है कि उन पर हुए जानलेवा हमले की जांच मजिस्ट्रेट से करवाई जाए। सिंगला ने चेतावनी दे कि अगर ऐसा नहीं हुआ तो वो मुख्यमंत्री के आवास पर अर्धनग्न होकर में धरना देंगे। 
विज्ञापन


इस संबंध में एसएसपी भूपिंदरजीत सिंह विर्क का कहना है कि पूर्व विधायक सिंगला ने पुलिस के पास अभी तक कोई शिकायत नहीं दी है। शिकायत मिलने के बाद जांच की जाएगी। कांग्रेस नेता जोजो ने कहा कि उन पर लगाए जा रहे आरोप बेबुनियाद है। पूर्व विधायक झूठे आरोप लगाकर राजनीति कर रहे है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें