फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणाः कैबिनेट मंत्री अनिल विज पर हमला, युवकों ने बरसाए ताबड़तोड़ पत्थर

Sat, 31 Mar 2018 09:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पानीपत(हरियाणा)
विज्ञापन
अनिल विज पर हमला
विज्ञापन
हरियाणा में कैबिनेट मंत्री अनिल विज पर हमला किया गया है। दो युवकों ने ताबड़तोड़ पत्थर बरसाए, हालांकि वे बाल-बाल बच गए। लेकिन उनकी गाड़ी के शीशे टूट गए। वहीं इस घटना के बाद पुलिस विभाग और अफसरों में हड़कंप मच गया। आरोपी युवकों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि मंत्री अनिल विज पानीपत में लघु सचिवालय में जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक लेने के बाद लौट रहे थे। जैसे ही वे कार में बैठने लगे, दोनों युवकों ने पत्थर फेंकने शुरू कर दिए। पत्थर कार के अगले हिस्से में लगा और शीशा टूट गया।

पूछताछ में पता चला है कि दोनों युवक कोई शिकायत लेकर आए थे, लेकिन मंत्री विज ने सुनी नहीं। इस बात से नाराज होकर ही उन्होंने पथराव किया। आरोपी युवकों के नाम अमित और दीपक बताए जा रहे हैं और दोनों ही पानीपत के रहने वाले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें