फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तरनतारन में बर्बरता: गुरुद्वारे से लौट रहे ग्रंथी पर हमला, टांग काटकर ले गए आरोपी, हाथ की उंगलियां भी काटी

Fri, 31 Mar 2023 03:17 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, तरनतारन (पंजाब)

सार

बदमाश ग्रंथी की टांग काट कर अपने साथ ले गए। हमले के दौरान ग्रंथी के एक हाथ की उंगलियां भी काट दी गई। ग्रंथी को अस्पताल में भर्ती करवाया गया। परिजनों ने इंसाफ की मांग की है।
विज्ञापन
तरनतारन में ग्रंथी पर हमला - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खडूर साहिब में गुरुवार रात अज्ञात बदमाशों ने गुरुद्वारा साहिब से लौट रहे ग्रंथी पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। हमले के दौरान बदमाशों ने बर्बरता दिखाते हुए ग्रंथी की टांग काटकर अलग कर दी और कटे हुए हिस्से को अपने साथ ले गए। यह हिस्सा अभी बरामद नहीं हो पाया है। उनके हाथ की अंगुलियों पर भी गहरे कट के निशान हैं।

विज्ञापन


सुखचैन सिंह (55) बाणियां गांव के एक गुरुद्वारा साहिब में ग्रंथी के तौर पर तैनात हैं। वह गुरुवार रात आठ बजे के करीब गुरुद्वारे से घर लौट रहे थे। इसी समय कुछ अज्ञात बदमाशों ने उन पर हमला कर दिया। ग्रंथी की बेटी पवनबीर कौर ने बताया कि पिता को अमृतसर के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां उनकी दो सर्जरी की गईं। अब उनकी हालत ठीक है। हाथ की सर्जरी होना बाकी है। उन्होंने पुलिस से इंसाफ की मांग की है। हमले की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है।

यह भी पढ़ें:  Navjot Sidhu: कल पटियाला जेल से बाहर आएंगे 'गुरु', रोडरेज मामले में मिली थी एक साल की सजा
विज्ञापन
विज्ञापन


चौकी खडूर के प्रभारी जतिंदर सिंह का कहना है कि वह सीसीटीवी फुटेज खंगाल रहे हैं। अभी आरोपियों की पहचान नहीं हो पाई है। सभी हमलावर फरार हैं। एसपी (जांच) विशालजीत सिंह ने बताया परिवार और ग्रंथी के बयान लिए जाएंगे। अज्ञात लोगों पर केस दर्ज कर लिया गया है। वहीं, एसएसपी गुरमीत चौहान ने कहा कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।





 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें