फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: नाटक से नशे की लत और स्वार्थी सोच पर प्रहार

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-18 के टैगोर थिएटर के मिनी ऑडिटोरियम में अलंकार थिएटर ग्रुप की ओर से आयोजित कला उत्सव में मंगलवार को नाटक द थर्ड एक्ट का हुआ मंचन। द ड्रामेटिक सोसाइटी ऑफ सत्यवती कॉलेज नई दिल्ली के विद्यार्थियों ने मंचन किया। इस नाटक में दिखाया गया है कि हम अपना दुश्मन खुद बनाते हैं। लत हमें बर्बाद करती है चाहे वह प्यार की हो या नशे की। कभी भी अकेले में नहीं रहना चाहिए। इसमें दिखाया गया है कि हर व्यक्ति हमारे साथ किसी न किसी स्वार्थ के लिए जुड़ा होता है। नाटक का निर्देशन जय कपूर और कुलदीप कुमार ने किया। 45 मिनट के इस नाटक में पांच कलाकारों ने प्रस्तुति दी। इस नाटक में दिखाया गया कि एक व्यवसायी काम में इतना व्यस्त हो जाता है कि अकेलेपन का अनुभव करने लगता है। इस अकेलेपन को दूर करने के लिए नशे का प्रयोग करता है। हालात यह हो जाते हैं कि वह नशे की ओवरडोज लेने लग जाता है। उसकी जूली नाम का गर्लफ्रेंड है। वह बच्चे की मां बनने वाली होती है। अब वह स्वार्थी बन व्यवसायी से पैसा ऐंठना चाह रही है। एक बाबा भी होते हैं वह भी दान के लिए उसके पास हैं। डॉक्टर भी व्यवसायी के पास नौकरी कर रहा है। वही नशे की आपूर्ति कर रहा है। व्यवसायी की पत्नी बीमार है वह अस्पताल में भर्ती है। वही डॉक्टर उसे देख रहा है। इस नाटक में सभी अपना फायदा निकालने के लिए हैं। नशे की लत से वह सुल्तान की कल्पना करता है। व्यवसायी सुल्तान पर गोली चलाता है लेकिन वह नहीं मरता क्योंकि वह एक कल्पना है। इसके बाद वह खुद को ही गोली मार लेता है और मर जाता है। कुलदीप कुमार ने बताया कि नाटक में आनिंदिता कौशल ने जूली, अमृतराज ने स्वामी, शाहिल कुमार ने डॉक्टर, कुलदीप ने सुल्तान और नवीन भास्कर ने राजशेखर (व्यवसायी) की भूमिका निभाई। यशिता गुगनानी और संजना ने प्रकाश और नमन उपाध्याय ने ध्वनि की व्यवस्था की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें