फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: धरने के बाद पीयू प्रशासन ने छात्रों को दिया आश्वासन

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी स्टूडेंट काउंसिल के अध्यक्ष आयुष खटकड़ की ओर से मंगलवार को दूसरे दिन वीसी दफ्तर के बाहर छात्रों की मांगों को लेकर धरना दिया गया। छात्रों की मांगों पर पीयू प्रशासन की ओर से सभी कैंटीनें खोलने को लेकर बैठक रखी गई। इसमें तय किया गया है कि आगामी दो दिन में कैंटीनों को लेकर टेंडर शुरू कर दिया जाएगा। इसके साथ ही फीस वृद्धि के प्रस्ताव व अन्य मुद्दों को सुलझाने पर भी जोर दिया।
विज्ञापन

काउंसिल अध्यक्ष आयुष खटकड़ ने बताया कि डीएसडब्ल्यू ने सूचित किया है कि दो दिन के भीतर कैंटीन खोलने के लिए टेंडर शुरू कर दिया जाएगा। इसके अलावा सभी विभागों की फीस वृद्धि के प्रस्ताव को वापिस लेने, साउथ परिसर में सिक्योरिटी को बढ़ाने, मेडिकल सुविधाएं उपलब्ध करवाने, स्टूडेंट सेंटर का सौंदर्यीकरण करवाने इत्यादि की मांगें रखी गई हैं। खटकड़ ने कहा कि जब तक छात्रों की मांगें पूरी नहीं की जाती हैं, तब तक हम अनिश्चितकालीन धरना जारी रखेंगे। डीएसडब्ल्यू प्रो. जतिंदर ग्रोवर ने बताया कि बैठक कर कैंटीनों के टेंडर करने का फैसला लिया गया है। वहीं स्टूडेंट सेंटर के सौंदर्यीकरण के लिए बैंचों की मरम्मत व साफ-सफाई का काम भी एक-दो दिन में शुरू करवा दिया जाएगा।

सिसोदिया की गिरफ्तारी के विरोध में जलाया प्रधानमंत्री मोदी का पुतला
दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी के विरोध में सीवाईएसएस के सदस्यों की ओर से वीसी दफ्तर के सामने प्रदर्शन किया गया। इस दौरान सदस्यों ने भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की व प्रधानमंत्री का पुतला जलाया। सदस्यों ने कहा कि मोदी सरकार पिछले लंबे समय से दिल्ली सरकार के विकास के मॉडल को दबाने की कोशिश कर रही है, यह गिरफ्तारी इसी का परिणाम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें