फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: बहलोलपुर में नाई की दुकान चलाने वाले पर हमला, पांच लोगों पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। गांव बहलोलपुर में मामूली विवाद को लेकर कुछ लोगों ने नाई की दुकान चलाने वाले व्यक्ति को बुरी तरह पीट डाला। आरोपियों की पहचान मोहम्मद आसिफ मोहम्मद, आरिफ मोहम्मद, आमिर तीनों वासी गांव बहलोलपुर और अभिषेक और हिमांशु दोनों वासी गांव झामपुर के रूप में हुई है। बलौंगी थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को भी जानकारी में शिकायतकर्ता मोहम्मद अनीश वासी गांव बहलोलपुर ने बताया कि वह नाई की दुकान चलाता है। 9 सितंबर की शाम करीब 6 बजे शाम वह दुकान से पैदल घर जा रहा था। जब वह गुरुद्वारा साहिब के पास पहुंचा तो एकदम उक्त आरोपियों ने उसे घेर लिया जिन्होंने हाथों में ईंटें और रॉड पकड़ी हुई थी। उन्होंने पीछे से एकदम उस पर वार किया जिससे वह जमीन पर गिर गया। आरोपियों ने उसे जमीन पर गिराकर पेट में टांगें मारीं। वहीं, पीठ पर रॉड से हमला किया। जब उसने शोर मचाया तो लोग इकट्ठा होने लगे। इसके बाद आरोपी उसे धमकियां देते हुए वहां से फरार हो गए। शिकायतकर्ता के जीजा आरिफ ने मौके से पहुंचकर उन्हें सिविल अस्पताल खरड़ में दाखिल करवाया जहां उनका इलाज जारी है।
विज्ञापन


अफवाह के चलते व्यक्ति को पीटा
शिकायतकर्ता मोहम्मद अनीश ने बताया कि कुछ समय पहले आरोपियों के घर में पुलिस आई थी। अन्य लोगों की तरह वह भी भीड़ में पुलिस के आने का कारण जानने के लिए पहुंचा। पुलिस वहां से जांच कर चली गई। इसके अगले दिन आरोपी आरिफ उनके पास आया और कहने लगा कि वह पुलिस जांच को लेकर वह गांव में अफवाह फैला रहा है। शिकायतकर्ता ने उन्हें कहा कि उसने किसी तरह की कोई बात किसी से नहीं कहीं लेकिन आरोपी नहीं माने। आरोपी मोहम्मद आरिफ, आसिफ और अमीर अपने दोस्त अभिषेक और हिमांशु को साथ लेकर आए और मौका पाते ही उस पर हमला बोल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें