बजरंग पूनिया के देश के लिए गोल्ड मेडल जीतने पर परिवार के लोग काफी खुश है। परिवार वाले बेटे को गोल्ड जीतता हुआ देखना चाहते थे और इसलिए रविवार को शुरूआत से बेटे की कुश्ती देखनी शुरू कर दी। बजरंग ने जब फाइनल में पहुंचकर मेडल पक्का कर लिया तो परिवार वाले खुशी से उछल पड़े, लेकिन वह इंतजार करने लगे कि बेटा गोल्ड मेडल जरूर जीतेगा। बजरंग ने गोल्ड मेडल जीत लिया तो उसके घर में खुशी मनाई जाने लगी और वहां लोगों को खूब मिठाई बांटी गई। उसके पिता बलवान सिंह, भाई हरेंद्र, मां ओमप्यारी, भाभी मोनिका की खुशी का ठिकाना नहीं था और वह अब उसके लौटने पर स्वागत की तैयारी में जुटने की बात कह रहे हैं।