फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम तोड़कर पैसे निकालने की कोशिश

Fri, 31 Jan 2014 01:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
चोरों ने रामदरबार फेस एक की मार्केट में पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम को तोड़कर रुपये निकालने की कोशिश की। रुपये निकालने के लिए चोरों ने एटीएम की स्क्रीन और नीचे का हिस्सा क्षतिग्रस्त कर दिया।
विज्ञापन


वारदात को अंजाम देने से पहले चोरों ने एटीएम में लगे सीसीटीवी कैमरे पर कागज चिपकाया और तार काट दी। फारेंसिक मोबाइल टीम ने मौके पर पहुंचकर चोरों के हाथों के निशान जब्त किए।

सेक्टर 31 थाना पुलिस ने मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी। रामदरबार फेस एक के दुकानदार सुशील ने पुलिस को बताया कि वीरवार सुबह दुकान पर पहुंचा तो साथ में पीएनबी बैंक का एटीएम का शटर आधा बंद था।
विज्ञापन


उन्होंने शटर उठाकर देखा तो हैरान हो गए। एटीएम के अंदर मशीन टूटी पड़ी थी। उन्होंने मामले की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची।

सेक्टर 31 थाना पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की। छानबीन में पता चला कि जिस एटीएम में घटना हुई है उस पर सिक्योरिटी गार्ड नहीं है।

छह महीने पहले भी महाराष्ट्र बैंक में भी चोरों ने एटीएम मशीन तोड़ने की कोशिश हो चुकी है। वहीं पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि पता चल सके कि चोर किस समय अंदर आए।

सेक्टर 31 थाना प्रभारी ने बताया कि एटीएम पर सिक्योरिटी गार्ड रखने को लेकर बैंक अधिकारियों को कहा जाएगा। पुलिस विभाग पहले भी कई बार सभी बैंकों के साथ बैठक करके एटीएम मशीन में सिक्योरिटी गार्ड रखने के आदेश दे चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें