फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा विधानसभा सत्र आज से शुरू, सात बिलों पर लगेगी मुहर

Fri, 28 Dec 2018 04:17 AM IST
vivek shukla मोहित धुपड़, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
Assembly session - फोटो : ट्विटर
विज्ञापन

हरियाणा विधानसभा के शीतकालीन सत्र में सरकारी विभागों का सप्लीमेंटरी बजट 2018-19 पेश किया जाएगा। इस बजट एस्टीमेट में सूबे के कई सरकारी विभाग का रिवाइज बजट सदन में पेश किया जाएगा। जिस पर चर्चा के बाद सदन मुहर लगाई जाएगी। जिसके बाद कई विभागों के बजट में बढ़ोतरी हो जाएगी।

विज्ञापन


हरियाणा का सालाना आम बजट आने के बाद यह दूसरा सप्लीमेंटरी बजट होगा। पहला सप्लीमेंटरी बजट सितंबर 2018 में विधानसभा के मानसून सत्र में पास किया गया था। जबकि दूसरे सप्लीमेंटरी बजट को सरकार इस शीतकालीन सत्र में पास करवाएगी।  

इस बजट के अंतर्गत प्रदेश के कई सरकारी विभागों का बजट बढ़ाया जाना है। विभागों का दावा है कि जनहित की विभिन्न परियोजनाओं के चलते उन्हें अत्यधिक बजट की आवश्यकता है, इसलिए सरकार संबंधित विभागों का बजट रिवाइज कर उनके बजट में इजाफा करेगी। इस सत्र में सरकार कोई अध्यादेश भी नहीं लाएगी।
विज्ञापन


दो विधायकों ने दिए चार प्रश्न, पर नहीं होगी चर्चा
सत्र के दौरान हालांकि इस बार प्रश्नकाल नहीं रखा गया है। फिर भी दो विधायकों ने अपने चार प्रश्न चर्चा के लिए भेजे हैं। ये प्रश्न जनता की समस्याओं से जुड़े हुए हैं। लेकिन इन प्रश्नों पर सत्र में किसी प्रकार की न तो चर्चा होगी और न ही सरकार फिलहाल इनका कोई जवाब देगी।

इन बिलों को सदन में पास करवाएगी सरकार
सत्र में पहला बिल ‘पंजाब न्यू कैपिटल (पेरीफेरी) सेंट्रल हरियाणा अमेंडमेंट बिल-2018’ पेश होगा। दूसरा बिल ‘द हरियाणा लेजिस्लेटिव असेंबली (सैलरी, अलाउंस एंड पेंशन ऑफ मेंबर) सेकेंड अमेंडमेंट बिल-2018’ लाया जाएगा। सूत्रों के अनुसार इसके जरिए चीफ व्हीप को भी सैलरी, अलाउंस और पेंशन के दायरे में लाया जाएगा। इसके अलावा ‘द हरियाणा डेवलपमेंट एंड रेगुलराइजेशन ऑफ अर्बन एरिया सेकेंड अमेंडमेंट बिल-2018’, ‘द फरीदाबाद मैट्रोपोलिटन डेवलपमेंट अथारिटी बिल-2018’, ‘द हरियाणा पुलिस अमेंडमेंट बिल-2018’, ‘स्टेट यूनिवर्सिटी ऑफ परफोरमिंग एंड विजुअल आर्ट रोहतक अमेंडमेंट बिल-2018’ व ‘द हरियाणा श्री माता मंदिर भनभोरी श्राइन बिल 2018’ को भी पास करवाया जाएगा।

ध्यानाकर्षण प्रस्तावों पर भी चलेगी कैंची
विधानसभा के शीतकालीन सत्र में विधायकों ने 12 ध्यानाकर्षण प्रस्ताव सदन में चर्चा के लिए भेजे हैं। लेकिन सरकारी सूत्रों के अनुसार सत्रावधि कम सीमित रखने की वजह से इन पर भी कैंची चलेगी। यदि 28 दिसंबर को सत्र की डबल सीटिंग होती है तो 12 में से सिर्फ 2 ध्यानाकर्षण प्रस्तावों पर ही सदन में चर्चा हो पाएगी। अन्य प्रस्तावों को ड्राप कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें