फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'आप' कार्यकर्ता से मारपीट का आरोप, राजा वड़िंग समेत 5 पर केस

Tue, 13 Dec 2016 04:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुक्तसर
विज्ञापन
विधायक राजा वड़िंग और चार गनमैनों पर केस
विज्ञापन
आल इंडिया यूथ कांग्रेेस के अध्यक्ष व हलका गिद्दड़बाहा से विधायक अमरिंदर सिंह राजा वडि़ंग और उनके चार गनमैनों पर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता से मारपीट के आरोप में थाना कोटभाई में केस दर्ज हुआ है। गिद्दड़बाहा हलके से आप प्रत्याशी जगदीप सिंह संधू के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं की ओर से सोमवार देर शाम तक दोदा पुलिस चौकी के सामने प्रदर्शन के बाद यह कार्रवाई हो सकी।
विज्ञापन


जगदीप संधू ने आरोप लगाया है कि कांग्रेसी भी शिअद नेताओं की तरह गुंडागर्दी पर उतर आए हैं। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता हलके में जो भी पोस्टर लगाते हैं, कांग्रेसी कार्यकर्ता उनके ऊपर ही अपनी पार्टी के पोस्टर लगा देते हैं। इस बात पर गांव गूड़ी संघर निवासी सुरेंद्रपाल सिंह अन्य कार्यकर्ताओं को साथ लेकर विधायक राजा वड़िंग की जनसभा में शिकायत करने गए थे। वहीं राजा वड़िंग ने गनमैनों समेत उनसे मारपीट कर दी।

दोपहर करीब दो से शाम साढ़े छह बजे तक आप कार्यकर्ताओं के धरने पर डटे रहने पर आखिर पुलिस ने विधायक और उनके चार गनमैनों पर कार्यकर्ताओं को पीटने पर केस दर्ज कर लिया। इसके बाद धरना हटाया गया। उधर, राजा वड़िंग के समर्थक की शिकायत पर आप के पांच कार्यकर्ताओं सुरेंद्र पाल सिंह, अमनदीप सिंह, गुरप्रीत सिंह, अमना और गोगा के खिलाफ भी पुलिस ने मारपीट का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें