फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपलब्धिः अस्मिता गर्ग का ख्वाब हुआ सच और वो बनीं 'मिसेज चंडीगढ़', साझा किए अनुभव

Tue, 14 Jan 2020 02:10 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
ब्यूटी कांटेस्ट की विजेताएं - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अस्मिता गर्ग ने ‘मिसेज चंडीगढ़ ए वूमेन ऑफ सब्सटेंस’ के दूसरे संस्करण को जीत लिया है। नेहा छाबड़ा फर्स्ट रनरअप रहीं जबकि विजेता दीक्षित सेकेंड रनरअप का ताज जीता। इसका आयोजन पार्क प्लाजा जीरकपुर में किया गया। श्रेणी 2 (40 वर्ष से ज्यादा आयु) का खिताब अर्पणा सगोत्रा के नाम रहा। इस प्रतियोगिता के ग्रैंड फिनाले में 28 गर्ल्स ने रैंप पर दर्शकों का दिल जीता।
विज्ञापन


इस मौके पर निणार्यक जसबीर जस्सी के साथ रजनीश बंसल, अरविंद सिंगला, पेजेंट ग्रूमर रीता गंगवानी आरजे गीत निर्णायक मंडल में शामिल थीं। इस कार्यक्रम में मोहाली के एसएसपी कुलदीप सिंह चहल कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे। ताज जीतने के बाद अस्मिता गर्ग काफी खुश हैं। उन्होंने कहा, यह मेरे लिए ख्वाब को सच करने जैसा है। इस उपलब्धि की खुशी बया कर पाना मुश्किल है।

इस कार्यक्रम का आयोजन बाम्बशेल क्रिएशंस की एमडी नेहा जुल्का अरोड़ा ने किया। नेहा ने 2016 में मिसेज पंजाब प्राइड ऑफ नेशन का खिताब जीता था। नेहा जुल्का अरोड़ा ने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य सौंदर्य, फैशन और अभिनय के क्षेत्र में नाम कमाने की इच्छुक विवाहित महिलाओं को एक मंच प्रदान करना था। आमतौर पर शादी करने के बाद महिलाएं घर या नौकरी में व्यस्त होने के कारण अपने दिल का काम करने के लिए समय नहीं निकाल पाती हैं।
विज्ञापन


पेजेंट का उद्देश्य विवाहित महिलाओं को सशक्त बनाना और उन्हें आत्मविश्वास और जज्बा प्रदान करना था।
ग्रैंड फिनाले में 28 फाइनलिस्ट प्रतियोगियों को इस प्रतिष्ठित खिताब के लिए तीन राउंड से गुजरना पड़ा। पहला राउंड परिचय और पारंपरिक आउट फिट्स, दूसरा वेस्टर्न कैजुअल आउट फिट्स में कैटवॉक करने का था। इस ग्लैमरस इवेंट का समापन राउंड सवाल-जवाब और ईवनिंग पार्टी गाउन का रहा। इसके साथ ही यहां मिसेज सेल्फ बिलीवर नामक एक सब-टाइटल, एक ऐसी महिला को दिया गया जो खुद पर विश्वास करती है।

इस मौके पर प्रसिद्ध पंजाबी सिंगर जसबीर जस्सी ने कहा कि यह विवाहित महिलाओं के लिए एक शानदार मंच है। इच्छुक महिलाएं अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकती हैं। मैं इस शो के आयोजन के लिए आयोजकों को बधाई देता हूं।
विज्ञापन

टाइटल जीतने में हुई अपार खुशी

मुझे टाइटल जीतने में काफी खुशी हुई। यदि आप कोई भी काम करें तो लगन के साथ करें। मैंने ऑडिशन के लिए हार्ड वर्क किया। इसके बाद जबरदस्त तैयारी की। मेरी यह कामयाबी मेरे से ज्यादा मेरे बच्चों और मेरे पति की है। सभी ने मेरी मदद की। मेरे बच्चों ने कहा कि मम्मी आप जाओ हम सब संभाल लेंगे। मैं एक अंग्रेजी भाषा की ट्रेनर के साथ साथ स्टूडेंट काउंसलर भी हूं।
- अस्मिता गर्ग, मिसेज चंडीगढ़

साफ्टवेयर इंजीनियर से बनीं माडल
मैने इस इवेंट का फर्स्ट रनरअप टाइटल जीता तो खुशी हुई। मैं एक साफ्टवेयर इंजीनियर हूं। मैं अब एमबीए भी कर रही हूं। मेरी मोटिवेशन मानुषी चिल्लर हैं। उनको देखकर मुझको लगा कि हरियाणा की हैं और यह खिताब जीता। तभी से मेरा सपना था कि मेरे सर पर किसी दिन क्राउन हो। मैने मिस इंडिया का आडिशन भी दिया था पर उसमें नहीं जा सकी थी। मेरे पति सुमित हरजई एक बिजनेसमैन हैं और उन्होंने मेरा काफी सपोर्ट किया।
- नेहा छाबड़ा, फर्स्ट रनरअप

मेरे बच्चों ने दिया मुझको हौसला
मुझको यह खिताब जीतकर काफी खुशी हूुई। मैं पंचकूला में एक स्कूल चलाती हूं। मुझको सोशल मीडिया में कांटेस्ट के बारे में पता चला। मेरी ग्यारह साल की बेटी ने मुझको कहा कि आपको ट्राई करना चाहिए। स्कूल टाइम में मैने काफी रैंपवाक की पर अब स्टाइल और वैरिएशंस हैं। आडिशंस में मेरे लिए काफी चैलेंजिंग रहा। मेरे आडिशन राउंड में साड़ी पहनी थी और जज ने उत्साहित किया।
- विजेता दीक्षित, सेकेंड रनरअप
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें