फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उनसे पूछिए मुझसे चुनाव लड़ेंगे क्या: स्मृति इरानी

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। उनसे पूछिए मुझसे चुनाव लड़ेंगे क्या यह बात पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति इरानी ने सेक्टर 17 के एक निजी होटल में आयोजित सीएलएफ लिटरेटी स्प्रिंग एडिशन में एक प्रश्न के उत्तर में कही। जब उनसे पूछा गया कि क्या आप अमेठी से फिर चुनाव लड़ेंगी। इस पर उन्होंने कहा कि यह तो पार्टी तय करेगी। लेकिन उनसे पूछिए कि क्या वे मुझसे चुनाव लड़ेेगे। यह निशाना नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर स्मृति इरानी का था।
विज्ञापन

जियो पॉलिटिकल स्थितियों की गंभीरता पर सवाल का जवाब देते हुए स्मृति इरानी ने कहा कि पश्चिम एशिया के वर्तमान हालत पर तो पार्टी के प्रवक्ता ही बता सकते हैं।
उन्होंने विपक्ष के बारे में कहा कि मुझे लगता है कि सभी राजनीतिक दल जो भारत के कल्याण के प्रति समर्पित हैं। उन्हें बड़ी गंभीरता से अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करना चाहिए। भारत सरकार और विपक्ष दोनों समन्वय से बातचीत करके राष्ट्र के बेहतरी के लिए निर्णय ले रहे हैं। किसी भी सामान्य राजनीतिक व्यक्ति को कोई ओछी टिप्पणी नहीं करनी चाहिए।
विज्ञापन

चंडीगढ़ लिटरेरी सोसाइटी (सीएलएस) की ओर आयोजित सीएलएफ लिटराटी 2026 का स्प्रिंग एडिशन में विचारों, रचनात्मकता और संवाद का एक जीवंत संगम रहा। सोसाइटी की चेयरपर्सन और फेस्टिवल डायरेक्टर डॉ. सुमिता मिश्रा ने उद्घाटन भाषण के दौरान साहित्य की शाश्वत शक्ति पर प्रकाश डाना। उन्होंने कहा कि एल्गोरिदम और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) की ओर आकार दिए गए इस युग में भी साहित्य हमें याद दिलाता है कि मानवीय हृदय को केवल डेटा तक सीमित नहीं किया जा सकता। जब कवि, लेखक और कहानीकार रचना करते हैं तो वे भावनाओं की उन गहराइयों को व्यक्त करते हैं जिनकी कोई भी मशीन रियल नकल नहीं कर सकती।

महोत्सव का एक मुख्य आकर्षण सत्र नेतृत्व का बदलता चेहरा: स्मृति ईरानी के साथ रहा। इसमें पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने डॉ. सुमिता मिश्रा के साथ एक दिलचस्प बातचीत में नेतृत्व के बदलते प्रतिमानों पर चर्चा की। स्मृति ईरानी ने अपने जीवन के कुछ दिलचस्प किस्से साझा किए, जिनमें प्रधानमंत्री मोदी के साथ काम करने का उनका अनुभव भी शामिल रहा।
ए वर्ल्ड एड्रिफ्ट सत्र में स्थानीय सांसद मनीष तिवारी ने वरिष्ठ पत्रकार मनराज ग्रेवाल शर्मा के साथ बातचीत की। समकालीन वैश्विक तथा राजनीतिक चुनौतियों पर अपनी राय रखी। इस चर्चा का मुख्य केंद्र सांसद की किताब ए वर्ल्ड एड्रिफ्ट थी। दूरदर्शन डायरीज़: द गोल्डन इरा ऑफ इंडियन टेलीविज़न’ सत्र में दूरदर्शन के स्वर्णिम दौर की मशहूर न्यूज एंकर और अनुभवी पत्रकार शीला चमन के साथ पुरानी यादों पर बात हुई।

उत्सव का समापन महफिल ए सुखन के साथ हुआ। इसमें डॉ. माधव कौशिक, कस्तूरिका मिश्रा, सविता सिंह, मुकुल कुमार और बुब्बू तीर ने पंजाबी, हिंदी, उर्दू और अंग्रेज़ी भाषाओं में कविता पाठ किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें