फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh: पुलिसकर्मी के बेटे ने नाबालिग पर रंजिशन चढ़ाई थार, पैर में फ्रेक्चर; पीजीआई रेफर

Sat, 25 Oct 2025 01:21 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़

सार

थाना प्रभारी सरिता रॉय ने बताया कि थार के नंबर और आरोपियों की पहचान की जा रही है। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि यह हमला पुरानी रंजिश के चलते किया गया।
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती घायल - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंडीगढ़ सेक्टर-20 स्थित पेट्रोल पंप के बाहर एक पुलिसकर्मी के बेटे ने रंजिश के चलते 17 वर्षीय किशोर पर थार चढ़ा दी। गंभीर रूप से घायल किशोर को पहले सेक्टर-16 अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उसे पीजीआई रेफर कर दिया गया। सेक्टर-19 थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


सेक्टर-30 निवासी घायल आर्यन (17) ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह वीरवार शाम करीब 6 बजे अपने दोस्त समीर के साथ बाइक में पेट्रोल डलवाने सेक्टर-20 पेट्रोल पंप पर गया था। पेट्रोल डलवाने के बाद जैसे ही दोनों पंप से बाहर निकले, पीछे से लाल रंग की थार आई और बाइक के पास आकर रुकी। जिन्हें देखकर उन्होंने भी अपनी बाइक रोक ली। थार में सवार 3-4 युवक बाहर निकले और झगड़ा करने लगे।

आर्यन के मुताबिक झगड़े के दौरान थार चालक ने अचानक गाड़ी उसके ऊपर चढ़ा दी। हादसे में उसके हाथ और पैर में गंभीर चोटें आईं। उसे तुरंत सेक्टर 16 अस्पताल पहुंचाया गया। जहां से डॉक्टरों ने उसकी हालत को गंभीर देखते हुए पीजीआई रेफर कर दिया। उसका एक पैर फ्रैक्चर हो गया। जबकि शरीर के अन्य जगहों पर गंभीर चोटें आई हैं। घायल के दोस्त ने बताया कि थार चालक पुलिसकर्मी का बेटा है, हालांकि थाना प्रभारी के अनुसार अभी आरोपी की पहचान नहीं हो पाई है।
विज्ञापन


पुलिस का कहना है कि घायल फिलहाल बयान देने की स्थिति में नहीं है। उसके होश में आने के बाद ही बयान दर्ज किए जाएंगे। थाना प्रभारी सरिता रॉय ने बताया कि थार के नंबर और आरोपियों की पहचान की जा रही है। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि यह हमला पुरानी रंजिश के चलते किया गया।

घायल के दोस्त हनी ने बताया कि झगड़े के दौरान दोनों ने भागने की कोशिश की थी, लेकिन थार चालक ने पीछे से गाड़ी चढ़ा दी, जिससे आर्यन नीचे गिर गया और थार उसके ऊपर से गुजर गई। हनी के अनुसार, थार में बैठे युवकों में से एक का आर्यन के दोस्त समीर से पुराना विवाद चल रहा था। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें