फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच साल तक भगोड़े के संपर्क में था एएसआई, गिरफ्तारी से बचने में की मदद, सस्पेंड

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। चंडीगढ़ पुलिस में तैनात एएसआई शमशेर सिंह को एक भगोड़े को गिरफ्तार नहीं करने पर सस्पेंड कर दिया गया है। पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि शमशेर सिंह पांच साल से भगोड़े के संपर्क में थे लेकिन उसे गिरफ्तार नहीं किया। इस खुलासे के बाद आला अधिकारियों ने शमशेर सिंह को सस्पेंड कर उसे पुलिस लाइन भेज दिया है।
विज्ञापन

ढकोली निवासी प्रॉपर्टी डीलर और बिल्डर नवीन नैय्यर वर्ष 2009 में धोखाधड़ी के एक केस में आरोपी था। ऑपरेशन सेल ने 13 सितंबर को उसे गिरफ्तार किया था। पूछताछ के दौरान उसने कथित तौर पर खुलासा किया कि वह शमशेर सिंह के संपर्क में आया। तब शमशेर सिंह हेड कांस्टेबल था और पीओ और समन सेल में तैनात था। एएसआई ने कथित तौर पर नैय्यर को आश्वासन दिया कि वह उसे गिरफ्तारी से बचने में मदद करेगा लेकिन बदले में उसे हर महीने भुगतान करना होगा। इसके अलावा, शमशेर ने मोहाली में एयरोसिटी में अपना नया घर बनाने के लिए नैय्यर से निर्माण सामग्री भी ली। दोनों में अक्तूबर वर्ष 2018 और सितंबर 2019 के बीच 2800 से ज्यादा कॉल हुईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें