फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालंधरः बुजुर्ग महिला को एएसआई ने मारे थप्पड़, चोटी से पकड़कर गिराया

Mon, 27 Aug 2018 09:28 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

जिले के थाना दयालपुरा पुलिस की दरिंदगी सामने आई है। भगता भाईका के पास एक ईंट भट्ठे के मालिक के खिलाफ धरना दे रहे भट्ठा मजदूरों पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। इसी दौरान एक एएसआई ने महिला मजदूर को पकड़कर पहले उसे तीन चार थप्पड़ मारे और फिर चोटी पकड़ कर नीचे गिरा दिया।

विज्ञापन


महिला को गंभीर चोटें आई है। वहीं पुलिस की लाठी से महिला का एक बेटा राजू और पोता जगमोहन भी घायल हुआ है। तीनों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल बाजाखाना में भर्ती कराया गया है। मामले की वीडियो वायरल हुई तो बठिंडा के एसएसपी डाक्टर नानक सिंह ने जांच के आदेश दिए हैं।  

सिविल अस्पताल बाजाखाना में दाखिल महिला जसवीर कौर ने बताया कि वह भगता भाईका के पास आरके ईंट भट्ठे पर अपने बेटे राजू और पोते जगमोहन के साथ वर्षों से मजदूरी कर रही है। कुछ समय पहले ईंट भट्ठे के मालिक मिंटा सिंह के साथ मजदूरी के पैसे को लेकर उनका मामला उलझ गया। घायल बुजुर्ग ने बताया कि मजदूरी लेने के लिए शनिवार को उन्होंने अपने बेटे और पोते के अलावा अन्य मजदूरों के साथ ईंट भट्ठे के बाहर धरना लगाया था।
विज्ञापन


शाम को थाना दयालपुरा पुलिस के कुछ कर्मी उनके पास आए और बेटे और पोते को गैर कानूनी तौर पर हिरासत में लेकर जाने लगे तो उसने और अन्य मजदूरों ने पुलिस का विरोध किया। इस पर पुलिस ने उन पर लाठियां बरसानी शुरू कर दीं। इस बीच एक एएसआई उसके पोते और बेटे को जबरन गाड़ी में डालने लगा तो वह छुड़ाने के लिए दौड़ी तो एएसआई ने उसे बुरी तरह चार थप्पड़ मारे और चोटी पकड़कर नीचे गिरा दिया। पीड़िता ने संदेह जताया कि पुलिस खुद को बचाने के लिए सरकारी ड्यूटी में बाधा का झूठा केस बना सकती है। 

एसएसपी ने कहा, सख्त कार्रवाई होगी
इस मामले की पूरी वीडियो किसी ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। वहीं सोशल मीडिया पर पंजाब पुलिस के बर्ताव की जबरदस्त आलोचना हो रही है। वीडियो सामने आते ही बठिंडा के एसएसपी डाक्टर नानक सिंह ने तुरंत रामपुरा फूल के डीएसपी को जांच के आदेश दे दिए। उन्होंने मामले की सोमवार तक लिखित में रिपोर्ट मांगी है। एसएसपी ने कहा कि अगर एएसआई आरोपी पाया गया तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस को दी है मजदूरों की शिकायत: मिंटा
भट्ठा मालिक मिंटा सिंह ने बताया कि मजदूरों का पूरा हिसाब किताब कर दिया गया है। इसके बावजूद वह भट्ठे के आगे धरना दे रहे हैं। इसलिए पुलिस के पास शिकायत दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें