फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एएसआई भर्ती परीक्षा : फर्जीवाड़े में तीन काबू, पुलिस ने रिमांड पर लिया

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। यूटी पुलिस विभाग में एएसआई के 44 पदों पर भर्ती के लिए बीते रविवार को आयोजित लिखित परीक्षा में दो फर्जी उम्मीदवार पकड़े गए थे। दोनों को सोमवार को जिला अदालत में पेश किया गया। पुलिस के मुताबिक, सहारनपुर (उत्तर प्रदेश) के गांव फतेहपुर के आनंद नामक वास्तविक परीक्षार्थी की जगह परीक्षा देने आए दिल्ली के अमित कुमार (38) का दो दिन का रिमांड हासिल किया गया है। वहीं, वास्तविक उम्मीदवार आनंद को भी पुलिस ने पकड़ लिया और उसका एक दिन का रिमांड हासिल किया है। पुलिस पता लगा रही है कि कितने रुपये लेकर आरोपी अमित परीक्षा में बैठने को तैयार हुआ था और कहीं इसमें कोई बिचौलिया तो नहीं है।
विज्ञापन

दूसरी ओर पुलिस ने सोनीपत के 24 साल के सतीश को भी पकड़ा था। वह भी फर्जी उम्मीदवार था और आशीष नामक वास्तविक उम्मीदवार की जगह पेपर देने पहुंचा था। आशीष की अभी तक गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। सतीश का पांच दिनों का रिमांड हासिल किया गया है। यह दोनों फर्जी उम्मीदवार सेक्टर-42 के पोस्ट ग्रेजुएट गवर्नमेंट कॉलेज में आयोजित लिखित परीक्षा में पहुंचे थे। सेक्टर-36 थाना पुलिस ने दोनों मामलों में धोखाधड़ी और आपराधिक साजिश रचने का मामला दर्ज किया है। इस परीक्षा में लिखित परीक्षा के लिए योग्य 13,534 उम्मीदवारों में से 8613 ही लिखित परीक्षा में शामिल हुए थे। कुल 27 परीक्षा केंद्र शहर में बनाए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें