फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीजीआई में कोरोना से एएसआई की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर 26 एमटी सेक्शन में तैनात चंडीगढ़ पुलिस के एएसआई जसवीर सिंह की कोरोना से मौत हो गई। उनका करीब एक हफ्ते से पीजीआई में इलाज चल रहा था, जहां शनिवार रात उन्होंने दम तोड़ दिया। शुगर की बीमारी के चलते उन्होंने अभी वैक्सीन नहीं लगवाई थी।
विज्ञापन

पिछले एक महीने में किसी भी मुलाजिम की कोरोना से तीसरी मौत है। 23 अप्रैल को बापूधाम चौकी में तैनात होमगार्ड बलविंदर सिंह की कोरोना से पीजीआई में मौत हुई थी। जबकि 7 मई को सेक्टर-43 बस स्टैंड चौकी में तैनात महिला होमगार्ड बलविंदर कौर की संक्रमण के चलते मौत हो गई थी। 1 सितंबर से अब तक 412 पुलिसकर्मी संक्रमित हुए, जिनमें से 348 पुलिसकर्मियों ने कोरोना को हरा दिया। हालांकि 64 पुलिसकर्मी अभी घर पर एकांतवास में हैं। इनमें रिकवरी रेट 84.5 फीसदी तक रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें