फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: एएसआई से मारपीट, सोने की चेन व पर्स छीना, दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। आपसी रंजिश में दो गुटों के बीच मारपीट की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे एएसआई को लोगों ने पीट दिया। यही नहीं एएसआई के गले से सोने की चेन और पैंट की जेब से पर्स भी चुरा ली। सेक्टर-39 थाना पुलिस ने लिखित शिकायत पर बीएनएस एक्ट 191(2), 191(3), 190, 115(2), 126, 121(1), 132, 309(4), 309(6) के तहत मारपीट करने के आरोप में 15-20 युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया जबकि सेक्टर-56 निवासी विनोद कुमार और आशीष उर्फ आशी को गिरफ्तार कर लिया। पीड़ित एएसआई हिरदवंत सिंह ने अपनी शिकायत में बताया है कि वह शनिवार रात ड्यूटी पर थे। पल्साैरा चौकी से सूचना मिली कि सेक्टर-56 में दो गुटों के बीच रंजिश के चलते मारपीट हो रही है। जब वह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे तो देखा कि आशा, दर्शन, लक्की, जग्गा, शालू, नंदिनी, काजल, आशी, विनोद और नीटा समेत अन्य आपस में मारपीट कर रहे थे। उन्होंने बीच बचाव का प्रयास किया तो गुस्साए युवकों ने उनके साथ ही गाली-गलौज करते हुए झगड़ा करना शुरू कर दिया। सतीश नामक युवक ने कॉलर से पकड़कर उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। साथ माैजूद कांस्टेबल ने जब उन्हें छुड़ाने का प्रयास किया तो उनके साथ भी मारपीट की गई। आशा ने उनके गले से सोने की चेन झपट ली और किसी अन्य ने उनका पर्स निकाल लिया जिसमें नगदी के अलावा जरूरी दस्तावेज भी थे। सूचना पर पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची और दो युवकों को पकड़ लिया जबकि अन्य भाग निकले। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन



घर में घुसकर की मारपीट, केस दर्ज : वहीं, एक अन्य मामले में सेक्टर-49 निवासी विकास की शिकायत पर सेक्टर-49 थाने में बीएनएस की धारा 115(2), 351(1), 126 के तहत मामला दर्ज किया गया है। शिकायतकर्ता ने बताया कि बीती 27 सितंबर को रात में करीब 10:30 बजे उसके घर के पास सुजल, कमल और दो अन्य लोगों ने धारदार हथियार से उस पर हमला किया। इसमें उसके चोटें आई जिसके चलते उसे सेक्टर-16 अस्पताल में ले जाय गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें