फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: हंसी के ठहाकों के बीच अश्वनी मल्होत्रा की पुस्तक का विमोचन

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-27 के प्रेस क्लब में शनिवार को कवि, कहानीकार और व्यंग्यकार अश्वनी मल्होत्रा भीम की हास्य-व्यंग्य पुस्तक आधी इज्जत पूरी बेइज्जती का विमोचन हुआ। वरिष्ठ कवि एवं रंगकर्मी विजय कपूर ने मंच संचालन किया। पुस्तक पर चर्चा करते हुए कवयित्री और समालोचक अन्नूरानी शर्मा ने कहा कि संग्रह में रसोई से लेकर रूस-यूक्रेन युद्ध और अंतरराष्ट्रीय राजनीति तक की विसंगतियों को व्यंग्य के माध्यम से उजागर किया गया है।
विज्ञापन

कवि एवं कहानीकार नवनीत बख्शी ने कहा कि अच्छे व्यंग्य में पाठक को पहले दूसरों की और फिर अपनी कमियां दिखाई देने लगती हैं। वरिष्ठ साहित्यकार प्रेम विज ने पुस्तक के संवादों की व्यंग्यात्मक धार की सराहना की। विजय कपूर ने कहा कि संग्रह समकालीन समाज, राजनीति और मानवीय रिश्तों की विडंबनाओं को उजागर करता है। लेखक अश्वनी मल्होत्रा भीम ने कहा कि हास्य-व्यंग्य उनके स्वभाव का हिस्सा है। उनका उद्देश्य अपमान करना नहीं, बल्कि हंसाते हुए सामाजिक और पारिवारिक विसंगतियों पर चोट करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें