फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आशुतोष महाराज समाधि: पूर्ण सिंह फिर पहुंचा हाईकोर्ट

Tue, 11 Mar 2014 07:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बहुचर्चित आशुतोष महाराज प्रकरण मामले ने फिर पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में दस्तक दे दी है।
विज्ञापन


महाराज के कथित चालक पूर्ण सिंह ने हाईकोर्ट में अपील दाखिल कर आरोप लगाया है कि कोर्ट के आदेशों के बावजूद सरकार ने अभी तक पोस्टमार्टम की दिशा में कोई कदम नहीं उठाया है।

हाईकोर्ट में इस मामले पर वीरवार को सुनवाई होगी। मंगलवार को दाखिल की गई अपील में कहा गया है कि हाईकोर्ट के निर्देशों के अनुरूप उन्होंने एसएचओ, एसएसपी और डीसी को अपनी रिप्रेजेंटेशन 25 फरवरी को सौंपी थी।
विज्ञापन


इसके बावजूद भी प्रशासन का रवैया इस मामले में लचर रहा और कोई कार्रवाई नहीं की गई। हाईकोर्ट में सौंपी याचिका में पूरणसिंह ने कहा कि आशुतोष महाराज के शव को इतने लंबे समय से बर्फ में रखा गया है।

प्रशासन को चाहिए कि वे उनके अंतिम संस्कार का प्रबंध करें। इसके साथ ही इस मामले में राज्य की भूमिका भी संदेहास्पद है ऐसे में इस मामले की जांच को सीबीआई को सौंपा जाना चाहिए।
विज्ञापन


इससे पूर्व पूरण सिंह की याचिका का निपटारा करते हुए हाईकोर्ट ने कहा था कि अंतिम संस्कार की मांग को  प्रशासन के सामने अपनी मांग रखनी चाहिए। यदि वहां से कुछ नहीं हासिल होता है तो ऐसी स्थिति में वे पुन: हाईकोर्ट का रुख कर सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें