फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तंवर ने संभाली हरियाणा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष की कमान

Sat, 15 Feb 2014 04:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पद की कुर्सी शुक्रवार को सांसद अशोक तंवर ने संभाल ली है।
विज्ञापन


कुर्सी संभालने के साथ ही तंवर ने स्पष्ट किया कि कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी संगठन को लेकर गंभीर हैं, लिहाजा सामूहिक नेतृत्व के साथ पार्टी को मजबूत करना जरूरी है।

यह भी देखें: अशोक तंवर की ताजपोशी

इस अवसर पर हरियाणा के मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, हरियाणा के प्रभारी शकील अहमद, सह प्रभारी आशा कुमारी, निवर्तमान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष फूलचंद मुलाना, शिक्षा मंत्री गीता भुक्कल, परिवहन मंत्री आफताब अहमद सहित व अन्य कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर सीएम हुड्डा ने तंवर को शुभकामना दी। उन्होंने कहा कि साढ़े छह साल फूलचंद मुलाना प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष रहे हैं।

उनके नेतृत्व में हमने चुनाव लड़ कर कांग्रेस को मजबूत बनाया है। अब मुलाना अशोक तंवर का पूरा सहयोग करेंगे। हम सब मिलकर कांग्रेस को मजबूत करेंगे।

प्रेसवार्ता में अशोक तंवर ने कहा कि कांग्रेस ने पिछले दस वर्षों में जो महत्वपूर्ण कार्यक्रम चलाए हैं। उन्हें जन जन तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है।

वे प्रदेश को आगे ले जाएंगे। इस कार्य में महिलाओं को भी पूरा मौका दिया जाएगा। तंवर ने कहा कि छात्र आंदोलन के साथ शुरू हुआ उनका कैरियर आज प्रदेश अध्यक्ष तक पहुंचा है।

कांग्रेस के राष्ट्रीय नेतृत्व की कसौटी पर वे पूरी तरह से खरे उतरेंगे। संगठन में मिल-बैठकर लोगों से राय लेकर चलना उनकी प्राथमिकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें