फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्वीट के जरिए भ्रष्टाचार पर खेमका का करारा वार

विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा के आईएएस अधिकारी अशोक खेमका ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में केजरीवाल की जीत पर ट्वीट करने के बाद एक और ट्वीट भ्रष्टाचार पर किया है। उन्होंने लिखा है- विकास का दावा करना और भ्रष्टाचार का खात्मा करना दो अलग पहलू हैं। विकास के दावे से भ्रष्टाचार दूर नहीं हो सकता।
विज्ञापन


पूर्व कांग्रेस सरकार में वाड्रा डीएलएफ लैंड डील में भ्रष्टाचार का खुलासा करने के आद चर्चा में आए खेमका वर्तमान में हरियाणा सरकार में ट्रांसपोर्ट कमिश्नर हैं। ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट में भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने के लिए खेमका ने अब तक कई कदम उठाए हैं। मात्र दो माह की उनकी कवायद के बाद सरकार का सालाना राजस्व बीस करोड़ तक बढ़ सकता है।
विज्ञापन

वाहन निर्माता कंपनियों को पत्र लिखकर दी सलाह

हाल ही में अशोक खेमका ने राज्य की वाहन निर्माता कंपनियों को भी कारपोरेट सोशल रेस्पांसिबिलिटी का ध्यान दिलवाते हुए पत्र लिखा है। पत्र में उन्होंने कंपनियों को नसीहत दी है कि वे जरा से मुनाफे के लिए ओवरसाइज ट्रांसपोर्ट वाहनों से माल ढुलाई बंद करें।

उनके द्वारा कमाए गए मुनाफे से सड़क हादसे में जान गंवाने वाले किसी भी मासूम व्यक्ति की जान नहीं बचाई जा सकती। भ्रष्टाचार के ऊपर खेमका द्वारा किए गए इस ट्वीट से साफ है कि भ्रष्टाचार के खात्मे के लिए सिर्फ विकास के दावे करने से कुछ नहीं होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें