आपने ज्वेलरी कई पहनी होंगी पर गोपुरम शायद ही देखा हो। गोपुरम एक खास नेकलेस है जो कि ईश्वर को आधारित करके तैयार किया गया है।
यह टैंपल ज्वेलरी सिर्फ आम ही नहीं बल्कि सेलिब्रिटी तक की पहचान बन गई है। जी हां, दीपिका पादुकोण अपनी आने वाली फिल्म रामलीला में आशा कमल मोदी की गणेशजी पर बनाई गई इयरिंग को पहना है।
चंडीगढ़ के पार्क प्लाजा में आशा कमल मोदी का यह हेयरलूम कलेक्शन आर्ट कैरेट लेकर आया है। गोपुरम नेकलेस है और इसमें श्रीगणेश, लक्ष्मी जी और कृष्ण जी की डिजाइन दी गई है।
इसमें कुंदन वर्क और रूबी का वर्क है। इस नेकलेस की कीमत 69900 रुपये है। इयरिंग की कीमत 19000 रुपये है।
आशा कमल मोदी ने कहा कि आमतौर पर गोल्ड बेस्ड ज्वेलरी काफी महंगी होती हैं और लोग उनको रखने से घबराते हैं। उनके कलेक्शन में अधिकतम कीमत डेढ़ लाख रुपये है।
जिसको कुंदन, रूबी और पन्ना के कांबिनेशन से तैयार किया गया है। पार्क प्लाजा सेक्टर-17 में आयोजित इस ज्वेलरी ब्रांड में नेकपीस, बैंगल, इयरिंग और एंकलेट्स के साथ नोजपिन भी मिलेगा।
यहां खास कलेक्शन है टैंपल ज्वेलरी। इसके अतिरिक्त जगन्नाथ पुरी का नेकपीस भी यहां है। यह नेकपीस पाची वर्क पर आधारित है। जिसमें छोटे पीस को इकट्ठा करके बड़ा पीस तैयार किया जाता है।
आशा कमल मोदी ने कहा कि उन्होंने देवदास, कामसूत्र, मानसून वेडिंग, जुबैदा, जोधा अकबर के साथ रामलीला के लिए ज्वेलरी डिजाइन की है।
उन्होंने कहा कि जूही चावला, माधुरी दीक्षित, हेमामालिनी के साथ वैजयंती माला भी उनकी ज्वेलरी की दीवानी हैं।
चंडीगढ़ में आयोजित की जा रही यह प्रदर्शनी 24 अक्तूबर से लेकर 29 अक्तूबर तक आयोजित की जाएगी। यह प्रदर्शनी सुबह 11 बजे से रात आठ बजे तक आयोजित होगी।