फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नामांकन वापस लेने को राजी हुईं जसवाल, मोदगिल ने माफी मांगकर मनाया

Mon, 08 Jan 2018 09:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
Mayor Election 2018 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बेहद नाटकीय घटनाक्रम के बाद आखिरकार रविवार को भाजपा के मेयर पद के उम्मीदवार देवेश मोदगिल ने वर्तमान मेयर आशा जसवाल से लिखित तौर पर माफी मांग ली। मोदगिल ने मेयर के घर पहुंचकर उन्हें अपना माफीनामा सौंपा।
विज्ञापन


इसके साथ ही पार्टी में पांच दिन से जारी उठा-पटक पर विराम लग गया है, क्योंकि अब आशा जसवाल अपना नामांकन वापस लेने को राजी हो गई हैं। देवेश मोदगिल को प्रत्याशी बनाए जाने से खफा आशा ने पार्टी के आला नेताआें के समक्ष मांग रखी थी कि यदि मोदगिल उनसे माफी मांग लें, तो वह पार्टी की मर्जी के खिलाफ मेयर पद के लिए किया गया अपना नामांकन वापस ले लेंगी। 

मामले के इस पटाक्षेप के बाद अब मोदगिल के मेयर बनने की उम्मीदें बढ़ गई हैं। वजह यह है कि यदि चुनाव में क्रॉस वोटिंग नहीं हुई तो देवेश मोदगिल के समर्थन में कुल 23 वोट होंगे। जबकि कांग्रेस के पास मात्र चार वोट ही हैं। पूरी उम्मीद है कि नौ जनवरी को मतदान से ऐन पहले आशा जसवाल और और रविकांत शर्मा दोनों अपना नामांकन वापस ले लेंगे।
विज्ञापन


मामला शांत कराने के लिए मजबूरी में मांगनी पड़ी माफी
माना जा रहा है कि इस प्रकरण में किसी तरह मामला शांत करने के लिए ही मोदगिल को मजबूरी में आशा से माफी मांगनी पड़ी है। इससे पहले दोपहर से लेकर शाम सात बजे तक बैठकों का दौर चला। उसके बाद देवेश मोदगिल सेक्टर-21 स्थित आशा जसवाल के घर पहुंचे और अपना माफीनामा मेयर आशा जसवाल और भाजपा अध्यक्ष संजय टंडन को सौंपा। अपने माफीनामे में मोदगिल ने कहा है कि जो गलतियां उन्होंने आशा जसवाल के कार्यकाल में की हैं, वह अब नहीं दोहराएंगे। मोदगिल ने कहा है कि पूर्व में पार्टी के निर्देशों की अवहेलना करने पर उन्हें खेद है। वह भविष्य में ऐसा कोई काम नहीं करेंगे।  
Trending Videos
विज्ञापन

मतदान के दिन ही होगी नाम वापसी

Mayor Election 2018 - फोटो : अमर उजाला
मतदान के दिन ही होगी नाम वापसी
मेयर आशा जसवाल नौ जनवरी को चुनाव के दिन ही 11 बजे नामांकन वापस लेंगी। आशा के साथ-साथ रविकांत शर्मा भी सीनियर डिप्टी मेयर पद के लिए भरा गया नामांकन वापस लेंगे। बताया जाता है कि मोदगिल को पूरी प्लानिंग के तहत माफीनामा के साथ आशा के घर पर बुलाया गया था। उससे पहले आशा जसवाल के घर पर ही बागी 10 पार्षदों के साथ भाजपा अध्यक्ष संजय टंडन की बैठक हुई थी। मालूम हो कि शनिवार को मेयर आशा जसवाल और भाजपा अध्यक्ष संजय टंडन दिल्ली में पार्टी के राष्ट्रीय संगठन मंत्री रामलाल से मिलकर लौटे थे। वहां पर आशा जसवाल ने पार्टी प्रभारी  प्रभात झा की शिकायत भी की थी। 

नामांकन भरने का फैसला पार्टी हित में था और अब वह पार्टी हित में ही नाम वापस लेंगी। पार्टी विरोधी गतिविधियों के लिए देवेश मोदगिल ने जो गलतियां कीं, उसे उन्होंने मान लिया है। मोदगिल ने आश्वासन दिया है कि पार्टी को विश्वास में लेकर वह पूरी ईमानदारी और ऊर्जा से काम करेंगे। 
- आशा जसवाल, वर्तमान मेयर

पार्टी नेतृत्व ने उन पर जो विश्वास जताया है, उसके लिए वह आभारी हैं। वह उन तमाम लोगों का धन्यवाद करते हैं, जिन्होंने सारे विरोध और प्रतिकूल परिस्थितियों को परिपक्वता के साथ उनके पक्ष में हल करने में सहयोग दिया। 
- देवेश मोदगिल, भाजपा से मेयर पद के उम्मीदवार

पार्टी के अंदर जो मनमुटाव था, वह खत्म हो गया है। मोदगिल ने आश्वासन दिया है कि वह चुनाव जीतने के बाद मिलकर काम करेंगे। वहीं आशा ने भी  नामांकन वापस लेने का फैसला लिया है। उन्हें खुशी है कि उनका परिवार बिखरने से बचा गया। भविष्य में सभी पार्टी लाइन में ही काम करेंगे।
- संजय टंडन, भाजपा अध्यक्ष

उन्हें पूरी उम्मीद थी कि आशा जसवाल और रविकांत शर्मा नामांकन वापस लेने का निर्णय ले लेंगे। दोनो ही पार्टी के सिपाही है। जो मनमुटाव था वह दूर हो गया है। सभी मोदगिल को वोट देकर उन्हें विजय बनाएंगे।
- प्रभात झा, पार्टी प्रभारी एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें