फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: एएसडी कॉलेज करेगा 66वें पीयू जोनल यूथ एंड हेरिटेज फेस्टिवल की मेजबानी

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-32 स्थित एसडी कॉलेज 66वें पंजाब यूनिवर्सिटी जोनल यूथ एंड हेरिटेज फेस्टिवल 2025-26 की मेजबानी के लिए पूरी तरह तैयार है। यह फेस्टिवल दो चरणों में आयोजित होगा। पहला चरण 25 और 26 अक्टूबर को और दूसरा चरण 1 और 2 नवंबर को आयोजित किया जाएगा। फेस्टिवल में संगीत, नृत्य, रंगमंच, साहित्य और ललित कलाओं में विविध प्रकार की प्रतियोगिताएं प्रदर्शित की जाएंगी। यूथ फेस्टिवल के आधिकारिक लोगो का अनावरण वीरवार को पंजाब यूनिवर्सिटी के वाइस-चांसलर कार्यालय में किया गया। इस अवसर पर प्रो. रेणु विग, डॉयरेक्टर यूथ वेलफेयर सुखजिंदर ऋषि, असिसटेंट डॉयरेक्टर तेजिंदर गिल, जीजीडीएसडी कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. अजय शर्मा, एएस कॉलेज, खन्ना के प्रिंसिपल डॉ. केके शर्मा और आयोजन सचिव व डीन को-करिकुलर एक्टीविटीज प्रो. रविंदरजीत सिंह मौजूद थे।
विज्ञापन


लुधियाना स्थित आत्म वल्लभ जैन कॉलेज के डॉ. मनोज अरोड़ा द्वारा डिजाइन किया गया यह लोगो युवाओं की जीवंत भावना और “एक सतत भविष्य के लिए प्रकृति का पोषण” थीम का प्रतीक है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें