फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यौन शोषण में फंसे बापू और नारायण साईं की मुश्किलें और बढ़ीं

विज्ञापन
विज्ञापन
यौन शोषण के मामले में फंसे कथावाचक आसाराम और उसके बेटे नारायण साईं की मुश्किलें और बढ़ती दिखाई दे रही हैं। उनके खिलाफ मुख्य गवाह महेंद्र चावला खुलकर सामने आ गए हैं और एसपी से मिलकर आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की। उन्होंने एसपी को महत्वपूर्ण तथ्य भी सौंपे और इस मामले में उचित कार्रवाई करने की मांग की।
विज्ञापन


विदित है कि 13 मई को सनौली खुर्द निवासी महेंद्र चावला पर उसके घर में जानलेवा हमला कर दिया था। उसकी पीठ में दो गोली लगी थीं। इसमें दो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था।

महेंद्र चावला ने निजी अस्पताल में होश आने के बाद कथावाचक आसाराम और उनके बेटे नारायण साईं पर हमला कराने का आरोप लगाया था। उसने पुलिस ने उचित कार्रवाई की मांग की थी और कार्रवाई न करने पर सीबीआई तक मामले को पहुंचाने की चेतावनी दी थी।
विज्ञापन

Trending Videos
विज्ञापन

कथावाचक आसाराम और नारायण साईं के खिलाफ है प्रमुख गवाह

महेंद्र चावला हमले के मामले में कार्रवाई की मांग के लिए शुक्रवार को एसपी राहुल शर्मा से मिले। महेंद्र चावला ने एसपी राहुल शर्मा से उन पर हुए हमले में कार्रवाई के बारे में जाना। चावला ने एसपी को ऑडियो और वीडियो सीडी भी दी। उन्होंने कहा कि इनमें सभी मामलों की जानकारी है और पुलिस को जांच करने में काफी मदद मिलेगी।

इस दौरान एसपी राहुल शर्मा ने चावला से उनकी सुरक्षा में लगाए गए पांच पुलिस कर्मियों बारे की चर्चा की। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आठ जून को आरोपी नारायण साईं को पुलिस प्रोडक्शन वारंट पर लेकर आना था, लेकिन कई कारणों के चलते प्रोडक्शन वारंट पर नहीं लाया जा सका। पुलिस ने अब आठ जुलाई को प्रोडक्शन वारंट मांगा है।

एसपी ने महेंद्र चावला को मामले की गंभीरता के साथ जांच करने और आरोपियों को जल्द ही काबू करने का आश्वासन दिया। महेंद्र चावला ने बताया कि अगर पुलिस गहनता के आसाराम बापू और नारायण साईं से पूछताछ नहीं करती है तो वह ऊपर तक जाएगा। गवाहों पर जानलेवा हमले करवाने की बात सामने आ सकती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें