फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस व टीएमसी ने देरी से उठाई नोटबंदी के खिलाफ आवाज: केजरीवाल

Wed, 28 Dec 2016 09:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सुनाम (संगरूर)
विज्ञापन
नोटबंदी पर बोले केजरीवाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दिल्ली के मुख्यमंत्री व आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि कांग्रेस तथा तृणमूल कांग्रेस ने नोटबंदी के खिलाफ आवाज उठाने में देरी की है। हालांकि उन्हें खुशी है कि एक माह बाद राहुल गांधी को भी लगने लगा है कि नोटबंदी की आड़ में आठ लाख करोड़ रुपये का घपला हुआ है। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि नोटबंदी के खिलाफ वे किसी सियासी दल के साथ नहीं हैं लेकिन जनता के साथ हैं। देश की जनता 50 दिन बाद भी त्रस्त है और सभी धंधे चौपट हो चुके हैं। आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी अमन अरोड़ा के निवास स्थान पर खास बातचीत करते केजरीवाल ने कहा कि कांग्रेस की पूर्व सीएम राजिंदर कौर भट्ठल समेत विरोधी दलों के अन्य दिग्गज नेताओं के खिलाफ आम आदमी पार्टी, दो या तीन दिन के भीतर ही बड़े प्रत्याशियों को चुनाव मैदान में उतारने की घोषणा कर देगी। पार्टी के निशाने पर सबसे पहले विरोधी दलों के बडे़ नेता हैं। इसके माध्यम से उनकी पार्टी कैप्टन अमरिंदर सिंह तथा बादल परिवार के दरमियान हुए गुप्त सियासी समझौता हो नेस्तनाबूंद करेगी। पहली बार आप पार्टी विरोधी दलों की आंख में आंख डालकर चुनौती दे रही है।

दिल्ली के पार्टी विधायक हैं पाक साफ 
केजरीवाल ने दावा किया कि दिल्ली में उनकी पार्टी के विधायक पाक साफ हैं लेकिन मोदी सरकार ने पार्टी विधायकों के खिलाफ झूठे केस दर्ज करवा दिए और अब दिल्ली की अदालतें, मोदी सरकार को जमकर फटकार लगा रही हैं। दरअसल मोदी सरकार को इस बात की रार है कि आप ने 70 सीटों में से 67 सीटें जीत ली हैं। पंजाब में भी ऐसा ही इतिहास दोहराया जाएगा। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन

कोड लगते ही हरेक घर बनेगा आप का दफ्तर: केजरीवाल

कोड लगते ही हरेक घर बनेगा आप का दफ्तर: केजरीवाल - फोटो : अमर उजाला
आम आदमी पार्टी के संयोजक व दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पंजाब में आदर्श आचार संहिता लागू होने के तुरंत बाद प्रदेश का हरेक घर, आम आदमी पार्टी का चुनावी कार्यालय बन जाएगा। आप के प्रत्याशी अमन अरोड़ा के निवास स्थान पर बुधवार को पार्टी वालंटियरों तथा व्यापारियों को संबोधित करते केजरीवाल ने कहा कि आप के सत्ता में आने पर इंस्पेक्टरी व रैड राज शत प्रतिशत खत्म होगा।

पिछले तीन दशकों से कांग्रेस व अकाली दल ने पंजाब को दोनों हाथों से लूटा है। चुनाव के बाद विरोधी दलों के नेताओं को देश छोड़ने की नौबत आ सकती है अन्यथा वे जेल में जाएंगे। केजरीवाल ने कहा कि उनकी पार्टी सच्चाई के साथ है और सच्चाई की जीत तय है। उन्होंने कहा कि डिप्टी सीएम के खिलाफ आप ने सबसे बड़े नेता सांसद भगवंत मान को उतारा है और जलालाबाद में अकाली दल तो गुंडागर्दी पर उतर आया है।  

कैप्टन की नौकरी मुहिम पर सवाल 
उन्होंने कहा कि पंजाब में साठ लाख परिवार हैं और कैप्टन अमरिंदर सिंह हरेक घर में एक नौकरी देने का वादा कर रहे हैं। सीएम रहते हुए उन्होंने 19 जून 2002 को सभी नौकरियों पर पाबंदी लगा दी थी। किसानों को बिजली के बिल लगा दिए थे और अब झूठे वादे कर रहे हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि कैप्टन के बहकावे में नहीं आएं। केजरीवाल ने कहा कि सभी उद्योगों को अलग अलग तौर पर राहत पैकेज देने की शुरुआत पंजाब में आप की सरकार आने पर की जाएगी। व्यापारियों के नीतियां उनसे पूछकर बनाई जाएंगी। 
आप में शामिल हुए तमाम व्यापारियों का उन्होंने स्वागत किया। दिल्ली के विकास माडल को पंजाब में लागू करेंगे। इस मौके पर सांसद भगवंत मान, अमन अरोड़ा, जसवीर जस्सी हाजिर थे।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें