फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'सबसे बड़े कॉपी कैट हैं अरविंद केजरीवाल, मेनिफेस्टो से चुराए आइडिया'

Mon, 24 Oct 2016 02:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब)
विज्ञापन
लुधियाना में केजरीवाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शिरोमणि अकाली दल ने आम आदमी पार्टी के कनवीनर अरविंद केजरीवाल को सबसे बड़ा नकलची बताया है। जोकि शिअद के मेनिफेस्टो से लगातार आइडिया चुराते रहते हैं। 
विज्ञापन


पार्टी प्रवक्ता डॉ. दलजीत चीमा ने कहा कि केजरीवाल ने लुधियाना में मेनिफेस्टो जारी करते समय अवैध कॉलोनियों को रेगुलर करने और वैट खत्म करने का वादा किया है। शिअद बहुत पहले इन पर काम शुरू कर चुका है। 

उन्होंने कहा कि दिल्ली सीएम पंजाब के लोगों से बड़े-बड़े वादे करने के बजाय दिल्ली के कारोबारियों की सुध लें, जोकि उनकी सरकार से बहुत दबाव महसूस कर रहे हैं। दिल्ली में टैक्स अधिकारी लगातार छापेमारी कर रहे हैं, कारोबारी परेशान हैं।
विज्ञापन


 केजरीवाल ने वैट के रेशनलाइजेशन का वादा किया है, जबकि अगले साल जीएसटी लागू होने के बाद वैट खुद ही खत्म हो जाएगा। दिल्ली में हालात इतने खराब हैं कि आप की ट्रेडर विंग को ही सरकार के खिलाफ बोलना पड़ा। दिल्ली में कोई भी नहीं इंडस्ट्री नहीं लगाई गई। जबकि, पंजाब सरकार पहले ही दो ट्रेडर्स और दो इंडस्ट्री बोर्ड बना चुकी है। 
विज्ञापन

'कई गंभीर मुद्दों पर मौन है आप का मेनिफेस्टो'

लुधियाना में अरविंद केजरीवाल ने जारी किया इंडस्ट्री मेनिफेस्टो
प्रदेश कांग्रेस प्रधान कैप्टन अमरिंदर सिंह ने आम आदमी पार्टी के इंडस्ट्री मेनिफेस्टो को सिरे से खारिज कर दिया है। उन्होंने कहा है कि इंडस्ट्री मेनिफेस्टो कई गंभीर मुद्दों पर मौन है। ऐसा लगता है कि सही ढंग से इंडस्ट्री के हालात समझने के बजाय अरविंद केजरीवाल ने कांग्रेस द्वारा किए कुछ वादों को उठाया, बाकी अहम मुद्दों को नजरंदाज कर दिया। 
बिजली दरें घटाने, वैट घटाने और प्रक्रिया सरल बनाने, सिक यूनिट्स को रिवाइव करने, रोपड़ में इंडस्ट्रियल टाउनशिप विकसित करने और माफियाराज के अंत के वादे कांग्रेस पहले ही कर चुकी है। पुराने बिजली समझौतों को रद करना भी कांग्रेस का पुराना वादा है। 

बादल सरकार स्माल स्केल इकाइयों को शिफ्ट करने जा रही है, आप का मेनिफेस्टो इस पर चुप है। उन्होंने कहा कि अनाधिकृत कॉलोनियों को रेगुलर करने का वादा चुनावी स्टंट है। कैप्टन ने कहा कि उद्योगों को सस्ती बिजली देने का वादा कांग्रेस बहुत पहले कर चुकी है। 

अगर हम नेशनल ग्रिड को 3.40 रुपये प्रति यूनिट में बिजली दे सकते हैं तो अपनी इंडस्ट्री को क्यों नहीं। कांग्रेस ने रोपड़-गुरदासपुर के कंडी इलाके को औद्योगिक हब के रूप में विकसित करने का वादा किया था। आप ने सीधे यही मुद्दा अपने मेनिफेस्टो में कॉपी कर लिया। आप के सभी 21 वादे कहीं न कहीं कांग्रेस की ओर से किए गए वादों पर आधारित हैं।

इससे पहले यूथ और किसान मेनिफेस्टो में भी कांग्रेस के वादों की कॉपी की गई थी। हाल ही में आप ने कांग्रेस द्वारा शुरू की गई कर्ज माफी कैंपेन की भी कॉपी करनी शुरू की है, लेकिन पंजाब के लोग इन बातों से मूर्ख बनने वाले नहीं हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें