फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘पंजाब में बादलों और कैप्टन के बीच चल रहा फ्रेंडली मैच होगा खत्म’

Wed, 18 Jan 2017 12:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
विज्ञापन
खरड़ पहुंचे केजरीवाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दिल्ली के मुख्यमंत्री व आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल मंगलवार को खरड़ पहुंचे। इस दौरान उन्होंने अनाज मंडी में पार्टी के उम्मीदवार कंवर संधू के हक में रैली की। इस दौरान केजरीवाल ने कांग्रेस व शिरोमणि अकाली दल पर जमकर जुबानी हमला बोला। उन्होंने कहा कि लंबी से जब से आप ने जरनैल सिंह को उम्मीदवार बनाया है, तब से बादलों की नींद उड़ी हुई है। बादलों ने कैप्टन के साथ सेटिंग कर ली है। उन्होंने कैप्टन को कहा था कि उन्हें भ्रष्टाचार के केस से निकाला है। ऐसे में वह इस मुसीबत से निकालें। इसलिए कैप्टन लंबी से चुनाव लड़ रहे हैं। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इस बार कैप्टन और बादल दोनों के बीच चल रहा फ्रेंडली मैच खत्म होगा। केजरीवाल ने कहा कि उनकी सरकार आने पर किसानों को उनकी फसलों का बनता मूल्य दिया जाएगा। स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशों को क्रियान्वित करवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि जब किसानों को उचित कीमतें मिलने लगेगी तो उन्हें ऋण लेने की आवश्यकता ही नहीं पड़ेगी। 

केजरीवाल ने कहा कि पंजाब में धार्मिक बेअदबी की अनेक घटनाएं घटित हुई हैं। अब तक किसी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया गया। कई बार मन में संदेह उत्पन्न होता है कि कहीं यह सब इन्हीं के द्वारा तो नहीं करवाया गया। उन्होंने आश्वासन दिया कि आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के बाद बेअदबी की घटनाओं के आरोपियों को पकड़ कर सख्त दंड दिया जाएगा।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

सरकार बनते ही मजीठिया जाएंगे जेल

चंडीगढ़ में अरविंद केजरीवाल - फोटो : अमर उजाला
सरकार बनते ही मजीठिया जाएंगे जेल
केजरीवाल ने कहा कि पंजाब में पैसों की कमी नहीं, बल्कि सरकार की नियत में कमी है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार बनते ही सबसे पहले पंजाब से नशे को समाप्त किया जाएगा। केजरीवाल ने कहा कि लालची राजनीतिज्ञों ने पंजाब को बर्बाद कर दिया है, युवाओं को मादक पदार्थों की लत लगा दी है, माताओं से उनके बच्चे छीन लिए हैं। उन्होंने कहा कि धन कमाने की दौड़ में मजीठिया एवं बादलों ने कई पीढ़ियां बर्बाद कर दी हैं। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार बनते ही मजीठिया को पकड़ कर जेल में डाला जाएगा।

नशे में डूबे युवाओं को निकालेंगे दलदल से
केजरीवाल ने कहा कि 11 मार्च को मतों की गिनती होगी और प्रदेश में 20 मार्च तक सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने पर मादक पदार्थों के शिकार युवाओं का उपचार करवाने के लिए युद्ध स्तर पर कार्य किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि इस समय 40 लाख से अधिक युवा नशे की गिरफ्त में हैं, छह माह के भीतर उनका उपचार कर उन्हें इस दलदल से निकाला जाएगा।

इंडस्ट्री को वापस लाएंगे
केजरीवाल ने कहा कि पंजाब में 25 लाख नौकरियों की योजना बनाई गई है। युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाए जाएंगे। क्योंकि बादलों ने सभी व्यवसायों पर कब्जा जमाया हुआ है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार द्वारा इन व्यवसायों को बादलों के शिकंजे से मुक्त करवाया जाएगा। साथ ही दूसरे राज्यों में जा चुकी औद्योगिक इकाईयों को वापस लाया जाएगा। उन्होंने आश्वासन दिया कि उद्योगों में 80 प्रतिशत नौकरियां पंजाबियों को दिए जाने की व्यवस्था की जाएगी ताकि पंजाब में रोजगार की कमी न रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें