फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana Assembly Election: अरविंद केजरीवाल देंगे आप के प्रचार को धार, शुक्रवार को जगाधरी में रोड शो

Thu, 19 Sep 2024 02:44 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

अरविंद केजरीवाल ने जेल से बाहर आने के बाद दिल्ली के सीएम पद से इस्तीफा दे दिया है। इसके बाद से उनका पूरा फोकस अब हरियाणा के विधानसभा चुनाव हैं। 
विज्ञापन
अरविंद केजरीवाल - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद दिल्ली के पूर्व सीएम व आम आदमी पार्टी के सर्वेसर्वा अरविंद केजरीवाल हरियाणा विधानसभा के लिए चुनाव प्रचार में कूद गए हैं। वह शुक्रवार 20 सितंबर से जगाधरी में अपना पहला रोड शो करेंगे। उसके बाद वह डबवाली, रानिया, भिवानी, मेहम, पूंडरी, कलायत, रेवाड़ी, दादरी, असंध, बल्लभगढ़ और बाढड़ा में भी आम आदमी पार्टी के उम्मीदवारों के पक्ष में चुनाव प्रचार करेंगे। पार्टी ने बताया कि अभी 11 जिलों में चुनाव प्रचार करेंगे, जहां उनके 13 कार्यक्रम तय किए गए हैं। बाकी जिलों का शेड्यूल बाद में जारी किया जाएगा।

केजरीवाल के चुनावी कार्यक्रमों की जानकारी देने के दौरान राज्यसभा सांसद संदीप पाठक ने कहा-भाजपा इस बार पूर्ण रूप से हरियाणा से साफ होने वाली है। भाजपा को आखरी साल में नया मुख्यमंत्री लाने की क्या जरूरत पड़ गई? भाजपा ने सभी वर्गों के साथ अन्याय किया है। उन्होंने कहा-

हरियाणा की जनता के सामने बदलाव के लिए आम आदमी पार्टी एक बेहतर विकल्प है। हरियाणा की जनता ने पंजाब और दिल्ली सरकार के कामों को करीब से देखा है। इन कामों को देखकर हरियाणा की जनता इस बार केजरीवाल की नई और ईमानदार राजनीति के लिए आम आदमी पार्टी को वोट करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें