फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'आप' नेता अरविंद केजरीवाल 3 को अमृतसर में

Sun, 01 Jun 2014 07:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर
विज्ञापन
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी के संस्थापक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल 3 जून को अमृतसर आने वाले हैं।
विज्ञापन


इसी उद्देश्य को लेकर आम आदमी पार्टी जिला अमृतसर कमेटी की एक विशेष सभा जिला कन्वीनर अशोक तलवार की अध्यक्षता में हुई।

इसमें आप के कन्वीनर अरविंद केजरीवाल के तीन जून के अमृतसर दौरे को सफल बनाने पर विचार किया गया। इस अवसर पर कन्वीनर अशोक तलवार और सचिव विजय मेहता ने पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिह के उस बयान की निंदा की जिसमें उन्होंने आम आदमी पार्टी को नक्सलियों की पार्टी कहा है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी देशभक्तों की पार्टी है और कैप्टन इस प्रकार के बयान देकर जनता को गुमराह नहीं कर सकते।

उन्होंने कहा कि आप ने पंजाब में लोकसभा के चुनाव के दौरान काफी अच्छा प्रदर्शन किया है। आने वाले विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी को बहुत बढ़िया सफलता मिलेगी और पंजाब में आप की सरकार बनेगी।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें