फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

3 दिवसीय दौरे पर पंजाब पहुंचे केजरीवाल, अगले दो दिन ये रहेगा कार्यक्रम

Sun, 03 Jul 2016 06:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब)
विज्ञापन
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का पंजाब दौरा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी के प्रमुख एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल तीन दिवसीय दौरे पर पंजाब पहुंच चुके हैं। यहां वे अमृतसर में रैली करके पंजाब के नौजवानों के लिए तैयार किया गया मेनिफेस्टो जारी करेंगे। सीएम केजरीवाल करीब 3 बजे अमृतसर पहुंचे। यहां सबसे पहले उन्होंने गोल्डन टेंपल में मत्था टेका। उसके बाद वे दुर्गयाना मंदिर गए। इसके बाद उन्होंने अमृतसर के रंजीत एवेन्यू में 2017 के विधानसभा चुनाव के मद्देनजर तैयार किया गया मेनिफेस्टो जारी किया।
विज्ञापन


केजरीवाल यहां पांच जुलाई तक रहेंगे। पार्टी प्रवक्ता के अनुसार यह मेनिफेस्टो केवल एक कागजी दस्तावेज ही नहीं है, बल्कि युवाओं और आम आदमी पार्टी के बीच एक समझौता है, जो पंजाब में सत्ता पर काबिज होने के अगले पांच सालों में लागू रहेगा। चुनावी दस्तावेज में बेरोजगारी, नशे की समस्या और शिक्षा समेत नौजवानों की विभिन्न समस्याओं का हल निकालने की कोशिश होगी।
विज्ञापन

अगले दो दिन ये रहेगा शेड्यूल

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का पंजाब दौरा - फोटो : अमर उजाला
इस तीन दिवसीय दौरे के दौरान केजरीवाल गुरदासपुर, जालंधर और लुधियाना के अलावा खन्ना और मालेरकोटला जैसे शहरों में भी जाएंगे। इस बीच वह लोगों से रूबरू होकर उनकी नब्ज टटोलने की कोशिश करेंगे।

Day 2 (July 4)
11:00 AM- President Palace, Pathankot Road, Gurdaspur
3:00 PM-Victoria Garden, Jalandhar
6:30 PM- Hina Haveli, Ludhiana Road, Malerkotla

Day 3 (July 5)
11:00 AM- Gurunanak Bhawan, Ludhiana
3:30 PM- Goodtimes Resort, Libra (Khanna)

आम आदमी पार्टी के ट्रेड, ट्रांसपोर्ट और इंडस्ट्री सेल के बैनर तले पांच जुलाई को गुरु नानक देव भवन में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल उद्यमियों से सीधे बातचीत करेंगे। इस आयोजन में प्रदेश के उद्यमी और व्यापारियों को आमंत्रित किया गया है।

टीटीई विंग के सूबा प्रधान अमन अरोड़ा ने इस आयोजन को सफल बनाने के लिए पदाधिकारियों की विशेष बैठक की। उन्होंने कहा कि केजरीवाल पंजाब के उद्योग व्यापार जगत की समस्याओं को सुनेंगे, समझेंगे और उनको घोषणापत्र में शामिल किया जाएगा। बैठक में गुलशन छाबड़ा, सुरिंदर अरोड़ा, सीएम लखनपाल, अहबाब सिंह गरेवाल और अमनदीप सिंह मोही मौजूद रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें