फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गहने बनाने के लिए दिया 125 ग्राम सोना लेकर कारीगर फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-22/डी स्थित तलवार संस ज्वेलर्स के गहने बनाने वाला एक कारीगर 125.960 ग्राम सोना लेकर फरार हो गया। आरोपी ने वारदात को उस समय अंजाम दिया, जब उसे गहने बनाने के लिए सोना दिया गया। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सेक्टर-17 थाना पुलिस ने मूलरूप से पश्चिम बंगाल के रहने वाले संजय मैटी के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में सेक्टर-8/बी निवासी हितेश बेदी ने बताया कि वह सेक्टर-22/डी स्थित एससीओ नंबर-14/15/16 में तलवार संस ज्वेलर्स में मैनेजर हैं। उक्त ज्वेलर्स के शोरूम के ऊपरी मंजिल पर सेक्टर-25 के रहने वाले कारीगर संजय मैटी को गहने बनाने के लिए रखा गया था। वह उन्हें रॉ मैटीरियल सोना देते थे और फिर संजय उनसे गहने बनाकर लौटा देता था। इसके एवज में वह अपनी मेहनताना लेता था। संजय ने अपने पास आगे इस काम के लिए तीन और कारीगर रखे थे। आरोप है कि संजय ने उनसे 125.960 ग्राम सोना लिया और अलग-अलग गहने बनाकर उसे वापस करना था, लेकिन उसने कोई भी गहना नहीं दिया, बल्कि वह सोना लेकर अपने अन्य तीनों कारीगरों को बिना बताए ही फरार हो गया। काफी तलाश के बावजूद उसका सुराग नहीं लगा तो शिकायत पुलिस को दी गई। शिकायत पर पुलिस ने जांच के बाद उक्त आरोपी के खिलाफ मामला दर्जकर लिया है। वहीं, पुलिस सेक्टर-25 स्थित आरोपी के घर छापा भी मारा लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग सका। बता दें कि बीते सप्ताह सेक्टर-23/सी की मार्केट स्थित महालक्ष्मी ज्वेलर्स के वर्कशॉप से एक कारीगर दोस्त के साथ मिलकर डेढ़ किलो सोना, 40 कैरट हीरा और तीन लाख की नकदी लेकर फरार हो गया था, जिसकी पुलिस तलाश में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें