फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: जो शब्दों में व्यक्त न हो सके, उसे चित्रों के जरिये बयां करना ही कला

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़।
विज्ञापन

कला हमारे मन के भावों को प्रकट करती है। आपके मन के विचारों को चित्रों और रंगों के माध्यम से व्यक्त करती है। सभी के भाव अलग हैं। जो शब्दों में व्यक्त नहीं किया जा सकता, उसे चित्रों के माध्यम से बताया जाता है। ये कहना है शहर के कलाकारों का। उन्होंने बताया कि सुख हो या दुख, हर प्रकार के भाव को रंगों के माध्यम से व्यक्त किया जा सकता है। कला कठिन परिस्थिति में जोड़ सकती है। साथ ही कलाकारों की जिम्मेदारी भी है। कला में काफी बदलाव आए हैं। जमीन पर धूल और लकड़ी से बनते चित्रों ने कागज पेंसिल और रंगों को अपने में समा लिया। अब तो कंप्यूटर तक पहुंच गए हैं। विश्व कला दिवस 15 अप्रैल को मनाया जाता है। इसे लेकर हमारे संवाददाता ने शहर के कलाकारों से बातचीत की। उन्होंने दिवस पर अपने विचार साझा किए।
कला हमारे जीवन को अर्थ देती है : भारती वंदना
कला हमारे जीवन को अर्थ देती है। हमें हमारी दुनिया को समझने में मदद करती है। अपनी भावनाओं को समझने में सहायता करती है। हमारी आत्म-जागरूकता को बढ़ाती है। साथ ही हमें नए विचारों और अनुभवों के लिए खुला रहने का भी अवसर देती है। कला कलाकार और दर्शक दोनों को ही अद्भुत प्रेरणा देती है। कला समाज में लगातार हो रहे बदलावों से प्रभावित होती है। आधुनिक कला का विकास और निर्माण निरंतर हो रहा है। आज नई शैलियों का जन्म हुआ है। आधुनिक तकनीकों का भी इस्तेमाल किया जा रहा है। डिजिटल कला से लेकर आभासी वास्तविकता तक, तकनीक कला की दुनिया में क्रांति ला रही है। प्रौद्योगिकी में प्रगति के कारण आज कला उच्च स्तर पर पहुंच रही है। आज सभी को इंटरनेट की मदद से विश्व स्तर पर कलाकारों और उन की कला को जानने के और कला सम्मेलनों में भाग लेने के अधिक अवसर मिलते है।
विज्ञापन

कला मेडिटेशन का काम करती है : पुनीत मदान

कला हमारे जीवन के अंग-संग है। हमारे चारों ओर कला और रंग बिखरे पड़े हैं। पहाड़, वन, पेड़-पौधे, सब कला हैं। प्रकृति भी कला है। पेंटिंग बनाने से सुख की अनुभूति होती है। मन में जब किसी प्रकार का दुख होता है तो पेंटिंग बनाते हुए भूल जाते हैं। चित्रकला सुकून लाता है। थकावट दूर कर देता है। यह मेडिटेशन का काम करत है।
विज्ञापन

कला हमें प्रकृति से जोड़ती है : भारती शर्मा

कला मन के भाव प्रकट करती है। रंग से मन की पहचान होती है। रंग से रोशनी निकलती है। कला हमें प्रकृति से जोड़ती है। कलाकारों को चाहिए कि उनके काम से विश्व में बड़े उद्देश्यों की पूर्ति हो सकें। कला यह भी काम करती है कि रंगों के माध्यम से नीरस जीवन को सरस बनाती है। रंग सभी को अच्छे लगते हैं। कलाकार मन के भावों को कैनवास पर रंगों के माध्यम से बता देते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें