फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: पंजाब कला भवन में कला प्रदर्शनी का शुभारंभ

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-16 के पंजाब कला भवन में आर्टस्केप्स की ओर से शुक्रवार को 12वीं वार्षिक महिला कलाकार समकालीन कला प्रदर्शनी का शुभारंभ हुआ। प्रदर्शनी का शुभारंभ हरियाणा के राज्यपाल प्रोफेसर असीम कुमार घोष ने किया। उन्होंने कहा कि संस्था समकालीन कला को प्रोत्साहित करने और महिला कलाकारों को सशक्त मंच प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। इस मौके पर कलाकृतियों का अवलोकन किया गया। कलाकारों ने अपनी कलाकृतियों में बारे में जानकारी दी। इस मौके पर महिला कलाकारोंं को पुरस्कृत भी किया गया। आर्टस्केप्स की प्रधान सिमरत शर्मा ने बताया कि प्रदर्शनी में 100 से अधिक चयनित कलाकृतियां प्रदर्शित की गई। भारत के विभिन्न राज्यों के अलावा ग्रीस, तुर्की, चेकोस्लोवाकिया, इंग्लैंड, पोलैंड, रूस और स्वीडन से प्राप्त 1000 से अधिक प्रविष्टियों में से चयनित कला प्रदर्शनी में लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें