फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अर्शदीप की दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ घातक गेंदबाजी, मां बोलीं- बेटे ने प्रदर्शन से दिया जवाब

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। एशिया कप की कड़वी यादों का भुलाते क्रिकेटर अर्शदीप सिंह ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ घरेलू टी-20 सीरीज के पहले मुकाबले में जोरदार तरीके से वापसी की है। तिरूवंतपुरम में हुए मैच के दौरान उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ महत्वपूर्ण तीन विकेट चटकाने के साथ एक खिलाड़ी का कैच भी लपका। भारतीय सरजमीं पर अर्शदीप सिंह का पहला टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच था। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू सीरीज के खिलाफ उन्हें आराम दिया गया था। यह ब्रेक उनके काम आया वह तरोताजा होकर दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैदान पर उतरे हैं। उनके इस प्रदर्शन पर परिवार बेहद खुश है।
विज्ञापन

मां बलजीत कौर ने कहा कि बेटे की परफॉरमेंस ने हर सवाल का जवाब दे दिया है। उन्होंने कहा कि अर्शदीप ने कहा कि उसने शुरुआती ओवरों में भी अपना बेहतर प्रदर्शन कर दिखाया। इससे पहले विदेशी धरती पर अर्शदीप ने दुबई में एशिया कप में टी 20 मुकाबले खेले थे।
कप्तान रोहित शर्मा भी हैं मुरीद
पिछले दिनों मोहाली में हुए भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टी-20 मैच के दौरान प्रेसवार्ता में कप्तान रोहित शर्मा ने भी अर्शदीप की जमकर तारीफ की थी। उन्होंने कहा था कि अर्शदीप सिंह जब गेंदबाजी करते हैं उनके इरादे बिल्कुल साफ होते हैं। वह अपनी बनाई रणनीति के मुताबिक गेंद फेंकते हुए विकेट चटकाते हैं। यही उनकी बड़ी ताकत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें