फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: आठ डॉलर लेकर फ्रांस पहुंचे, गुमनाम भारतीय सैनिकों की वीरगाथा दुनिया तक पहुंचाई

विज्ञापन
विज्ञापन
इंडो-फ्रेंच इतिहासकार रमेश चंदर वोहरा की दो पुस्तकों का सांसद मनीष तिवारी ने किया विमोचन
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
चंडीगढ़। वर्ष 1972 में महज आठ डॉलर लेकर फ्रांस पहुंचे शिमला में जन्मे और चंडीगढ़ में पले-बढ़े इंडो-फ्रेंच लेखक एवं इतिहासकार रमेश चंदर वोहरा ने प्रथम विश्व युद्ध के गुमनाम भारतीय सैनिकों की वीरता दुनिया तक पहुंचाने को जीवन का मिशन बना लिया। रविवार को 10वें मिलिट्री लिटरेचर फेस्टिवल में उनकी दो पुस्तकों ''''द शैडो ऑफ हिस्ट्री'''' और ''''व्हेन द टर्बन्स मेट ट्रेंचेज'''' का विमोचन सांसद मनीष तिवारी ने किया। पहली पुस्तक युद्ध में लड़ने वाले गुमनाम भारतीय सैनिकों की कहानियां सामने लाती है, जबकि दूसरी पंजाबी सैनिकों के योगदान और बलिदान को समर्पित है।
एक स्मारक ने बदल दी जिंदगी
वर्ष 1993 में उत्तरी फ्रांस के नेव-शापेल स्थित भारतीय युद्ध स्मारक देखने के बाद वोहरा ने इन सैनिकों का इतिहास तलाशने का फैसला किया। यहां करीब 4700 भारतीय सैनिकों और श्रमिकों की स्मृति दर्ज है। फ्रेंच भाषा न जानने के बावजूद उन्होंने फ्रांस के 58 से अधिक युद्ध कब्रिस्तानों का दौरा कर दस्तावेज और ऐतिहासिक तथ्य जुटाए। उन्होंने इंटरफेथ शहीदी कमेमोरेशन एसोसिएशन की स्थापना भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

फ्रांस में बनवाए भारतीय सैनिकों के स्मारक
वोहरा ने रिचेबर्ग, लावेंती, लोंग्वाल और मर्विल में भारतीय सैनिकों की स्मृति में स्मारक स्थापित कराने में भूमिका निभाई। 2015 में नेव-शापेल स्मारक पर विभिन्न धर्मों के प्रतिनिधियों के साथ शांति प्रार्थना शुरू करवाई। प्रथम विश्व युद्ध में करीब 1.38 लाख भारतीय सैनिक यूरोप भेजे गए थे। इनमें हजारों फ्रांस और बेल्जियम के युद्धक्षेत्रों में लड़े थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें