चंडीगढ़। धनास पुल के पास से पुलिस ने एक व्यक्ति को 3.18 किलो चूरा-पोस्त के साथ गिरफ्तार किया है। सारंगपुर थाना पुलिस ने धनास स्थित मिल्क कॉलोनी निवासी यासीन मोहम्मद उर्फ काला (40) के खिलाफ एनडीपीएस 15 एक्ट के तहत मामला दर्ज करके उसे ड्यूटी मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश करके न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार सारंगपुर थाना पुलिस बुधवार को गश्त कर रही थी। इस दौरान धनास पुल से पीजीआई जाने वाली मुख्य सड़क पर उक्त आरोपी गुजर रहा था। पुलिस देखते ही उसने रास्ता बदल लिया। शक पर पुलिस ने उसकी तलाशी ली तो उससे 3.18 किलोग्राम चूरा-पोस्त बरामद हुआ। पुलिस जांच में पता चला कि आरोपी चूरा-पोस्त को कम दामों में खरीदकर ज्यादा दामों में बेच दिया करता था।