प्लॉट घोटाले में नामजद पीसीएस अधिकारी बिक्रमजीत सिंह शेरगिल और सुपरिंटेंडेंट पंकज के खिलाफ बठिंडा की अदालत ने गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। दोनों ने अदाल में जमानत याचिका भी दायर की लेकिन 23 अक्तूबर को इन दोनों समेत जेल में बंद आरोपी राजीव कुमार, विकास आरोड़ा और अमनदीप की जमानत याचिका को अदालत ने खारिज कर दिया था। हालांकि इस मामले में नामजद पूर्व मंत्री मनप्रीत सिंह बादल को पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट से दिसंबर तक राहत मिली है। उधर, बिक्रमजीत सिंह शेरगिल और सुपरिंटेंडेंट पंकज हाईकोर्ट का रुख कर सकते हैं।