फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: पीयू में बिना स्टिकर वाली डे स्कॉलर की लगभग 400 गाड़ियों को रोका

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी में मंगलवार को बिना स्टिकर वाली डे स्कॉलर की गाड़ियों को गेट पर ही रोक लिया गया। उनकी गाड़ियों को गेट के पास बनी पार्किंग में ही लगवा दिया गया। साथ ही कहा गया कि आगे से स्टिकर के बिना एंट्री नहीं मिलेगी। इसके बाद कुछ डे स्कॉलरों ने जाकर स्टिकर लिए।
चीफ सिक्योरिटी ऑफिसर विक्रम सिंह ने कहा कि विद्यार्थियों को स्टिकर लेने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। अभी तक 5 हजार से ज्यादा डे स्काॅलर में से केवल 1200 विद्यार्थियों ने स्टिकर लिए हैं। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की सुविधा के लिए यह कदम उठाया गया है। लंबे समय से विद्यार्थियाें को स्टिकर लेने के लिए कहा जा रहा है। मंगलवार को लगभग 400 गाड़ियों को गेट के पास की पार्किंग में पार्क कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ महीने पहले कैंपस में आदित्य ठाकुर की हत्या हो गई थी। उसके बाद आउटसाइडर्स की एंट्री को रोकने के लिए यह निर्णय लिया गया था। ताकि पता लग सके कि कौन सी गाड़ी स्टूडेंट्स की है और कौनसी आउटसाइडर्स की। यूनिवर्सिटी प्रशासन ने साफ कर दिया है कि जो विद्यार्थी स्टिकर नहीं ले रहे हैं उन्हें गेट पर रोका जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें